हरियाणा ले जाने के लिए ट्रक में लादा 243 क्विंटल धान, चालक ने रास्ते में कर दिया ‘खेल’; गिरफ्तार
बदायूं।अलापुर थाना क्षेत्र के म्याऊ से शिव दुर्गे ट्रेडिंग कंपनी ने 243 क्विंटल धान ट्रक में लोड कराया।हरियाणा धान ले जाने के लिए 31 अक्तूबर को चालक और हेल्पर अपने सफर पर रवाना हुए।इसके बाद दोनों से संपर्क नहीं हुआ।नौ नवंबर को व्यापारी ने अज्ञात चालक व परिचालक के खिलाफ धान गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सोमवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया।उसकी निशानदेही पर 101 बोरी धान व 1.40 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं।एक आरोपी फरार है।जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।पुलिस ने आरोपी को एसपी सिटी के पास पेश कर घटना का खुलासा मंगलवार को किया।इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

साथी के साथ मिलकर रची साजिश:-पुलिस उसे थाने ले आई। उसके पास से ट्रक व उसमें लदा 101 बोरी धान, 1.40 लाख रुपये, मोबाइल, दो सिम मिले हैं। आरोपी ने बताया कि उसने चंदन के साथ मिलकर धान चोरी करने की योजना बनाई थी। ट्रक की फर्जी नंबर प्लेट बनवाकर लगा ली।असली नंबर प्लेट ट्रक में रख ली।इसके बाद ट्रांसपोर्टर से गाड़ी का नंबर बताकर भाडा मांगा तो ट्रांसपोर्टर ने अपना कमीशन बताकर म्याऊं अलापुर से हरियाणा का धान बताया। वह ट्रक लेकर म्याऊं शिव दुर्गे ट्रेडिंग कंपनी पहुंचा और वहां से धान लोडकर हरियाणा के लिए निकला।रास्ते में अपने मोबाइल नंबर बंद कर लिए।धान से लदा ट्रक सुनसान जगह पर खड़ा कर बनवाई गई नंबर प्लेट को हटाकर सही वाली प्लेट लगा ली थी।दोनों ने धान को आपस में बांट लिया।पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

