अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बिल्सी में 51 हजार रुपये नेग के लिए किन्नरों ने सड़क पर किया हंगामा, थाने पहुंचा मामला

On: December 20, 2025 4:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिल्सी में 51 हजार रुपये नेग के लिए किन्नरों ने सड़क पर किया हंगामा, थाने पहुंचा मामला

बदायूं।बिल्सी में नेग को लेकर किन्नरों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। हंगामे से कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामला थाने तक पहुंचा।जहां पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी।हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने की बात सामने आई है।

बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर पांच निवासी कपिल कुमार ने बताया कि उनके भतीजे चिराग वार्ष्णेय की शादी 16 नवंबर को बबराला क्षेत्र से हुई थी। शनिवार सुबह किन्नर बधाई लेने के लिए उनके घर पहुंचे और कथित तौर पर 51 हजार रुपये की मांग की। परिवार ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, जिस पर किन्नर उनसे भिड़ गए।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर किन्नर गुट सड़क पर आ गया और जमकर हंगामा किया।जिससे राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को थाने ले आई।

पूर्व पालिका अध्यक्ष ने कराया समझौता:-कपिल कुमार ने बताया कि चिराग के पिता अशोक कुमार कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा है, जिससे परिवार पहले से ही आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान है। जानकारी मिलने पर पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय और बाबा ग्रुप के मालिक नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय थाने पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर आपसी समझौता करा दिया, जिसके बाद मामला शांत हो गया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!