अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Trains Cancelled : इन शहरों में जाने वाली कई ट्रेनें 42 दिन तक कैंसिल, चेंक करें लिस्ट

On: March 1, 2026 3:17 PM
Follow Us:
Trains Cancelled
---Advertisement---

Trains Cancelled: अगर आप ट्रेन में सफर करने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। क्योंकि कानपुर और उन्नाव के बीच गंगा नदी पर बने रेलवे पुल पर बड़े स्तर पर मरम्मत कार्य शुरू होने जा रहा है। ऐसे में इसका सीधा असर ट्रेनों की आवाजाही पर होगा। इसके मद्देनजर रेलवे ने कुछ ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। वहीं, कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।

42 दिनों का मेगा ब्लॉक
बता दें, रेलवे ने घोषणा की है कि 2 अप्रैल से 13 मई तक यानी पूरे 42 दिनों का तक यह रूट ब्लॉक रहेगा और इससे कई ट्रेनों का संचालन बाधित होगा। ऐसे में रेलवे ने 14 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने का फैसला किया है। वहीं, 31 ट्रेनों का रूट बदला गया है और 10 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

रेलवे ने साफ किया है कि इस अवधि में सफर करने वाले यात्री पहले से अपनी तैयारी कर लें ताकि आपको असुविधा न हो और आपका समय भी बर्बाद न हो।

इस वजह से ट्रेनें कैंसिल
रेलवे के अनुसार, कानपुर और लखनऊ के बीच गंगा नदी पर बने रेलवे पुल पर मरम्मत का कार्य किया जाना है, जिसके चलते कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोका गया है। कमजोर हो चुके इस 118 साल पुराने पुल के स्लीपरों को हटाकर स्टील के एच बीम लगाने का काम दो अप्रैल से 13 मई तक कुल 42 दिन चलेगा।

इसके तहत रेलवे डाउन लाइन यानी कानपुर से लखनऊ की दिशा में रोज सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 8 घंटे तक ब्लॉक किया जाएगा। ब्लॉक की अवधि खत्म होते ही ट्रेनों की आवाजाही फिर सामान्य कर दी जाएगी। लेकिन, इस कारण दिन के समय चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट किया गया है।

2 अप्रैल से 13 मई तक कैंसिल रहेंगी यह ट्रेनें
ट्रेन नंबर 64701-64702 लखनऊ-झांसी मेमू पैसेंजर कैंसिल की गई
ट्रेन नंबर 54153-54154 रायबरेली पैसेंजर कैंसिल की गई
ट्रेन नंबर 64212 कानपुर-लखनऊ मेमू कैंसिल की गई
ट्रेन नंबर 64255 उतरेठिया-कानपुर मेमू कैंसिल की गई
ट्रेन नंबर 54101-54102 प्रयागराज पैसेंजर कैंसिल की गई
ट्रेन नंबर 54325-54326 कानपुर-सीतापुर पैसेंजर कैंसिल की गई
ट्रेन नंबर 55346-55345 कासगंज पैसेंजर कैंसिल की गई
ट्रेन नंबर 64203 कानपुर-लखनऊ मेमू कैंसिल की गई
ट्रेन नंबर 64214 कानपुर-लखनऊ मेमू पैसेंजर कैंसिल की गई
इन ट्रेनों के रूट किए गए चेंज
गाजियाबाद वाया मुरादाबाद से लखनऊ
ट्रेन नंबर 12004 नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 22426 वंदे भारत एक्सप्रेस
गाजियाबाद- मुरादाबाद, शाहजहांपुर वाया बुढ़वल
ट्रेन नंबर 02563 बरौनी- नई दिल्ली क्लोन हमसफर
ट्रेन नंबर 02569 दरभंगा- नई दिल्ली क्लोन हमसफर
ट्रेन नंबर 02564 नई दिल्ली- बरौनी क्लोन हमसफर
ट्रेन नंबर 02570 बरौनी- नई दिल्ली क्लोन हमसफर
कानपुर- प्रयागराज- अयोध्या से
ट्रेन नंबर 11070 लोकमान्य तिलक- गोरखपुर एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 15066 पनवेल- गोरखपुर एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 15046 ओखा- गोरखपुर एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 22534- यशवंतपुर- गोरखपुर एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 12598 गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 15030 पुणे- गोरखपुर एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 12173 उद्योग नगरी एक्सप्रेस

यात्रियों को सलाह दी गई है कि ट्रेनों के कैंसिलेशन से संबंधित जानकारी के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं या IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जा सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!