fbpx

विवाद न बढ़ने पाएं, अधिकारियों को बताएं छोटी बड़ी हर घटना:-डीएम

विवाद न बढ़ने पाएं, अधिकारियों को बताएं छोटी बड़ी हर घटना:-डीएम

बदायूं। डीएम निधि श्रीवास्तव एसएसपी बृजेश कुमार सिंह के साथ थाना समाधान दिवस में पहुंचीं। डीएम ने पुलिस अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के लिए कहा। यह भी कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित है, इसलिए पुलिस अधिकारी जनता से बेहतर समन्वय व संवाद स्थापित करें।विवाद न बढ़ने पाए, अधिकारियों को छोटी बड़ी हर घटना बताएं।

डीएम ने कहा कि कोई भी छोटी घटना होती है उसे उच्चाधिकारियों को अवश्य अवगत कराएं ताकि भविष्य में वह बड़ा रूप न ले सके। समाधान दिवस में दो शिकायती पत्र प्राप्त हुए जो भूमि संबंधी वाद से संबंधित थे। डीएम ने भूमि संबंधी वाद के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजा। इसके बाद में डीएम ने थाने का निरीक्षण किया।जीडी रजिस्टर को देखा। महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। हिस्ट्रीशीटर की सूची देखी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी भी ली।समर इंडिया..

Leave a Comment