अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

वर्टिकल माइक्रो ड्रामा के सितारों ने लगाया डांस और कॉमेडी का तड़का, ट्रूड्रीम्स एंटरटेनमेंट ने रचा नया इतिहास

On: February 28, 2026 8:41 PM
Follow Us:
ent
---Advertisement---

मुंबई | गिरजा शंकर अग्रवाल (एंटरटेनमेंट डेस्क) मनोरंजन की मायानगरी मुंबई में वर्टिकल माइक्रो ड्रामा (Vertical Micro-Drama) की बढ़ती दीवानगी को सेलिब्रेट करने के लिए पहले ‘ट्रू वर्टिकल अवार्ड्स’ (True Vertical Awards) का भव्य आयोजन किया गया। कांदिवली स्थित ठाकुर इंटरनेशनल स्कूल ऑडिटोरियम में आयोजित इस अनूठे अवार्ड शो में मनोरंजन जगत के कई सितारों ने शिरकत की और शानदार परफॉरमेंस से शाम को यादगार बना दिया।

इस अवार्ड शो का आयोजन ‘ट्रू ड्रीम्स एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले मो. शमीम फरीदी द्वारा किया गया, जिसने अवार्ड्स की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया है।

वर्टिकल ड्रामा का बढ़ता क्रेज

आजकल वर्टिकल ड्रामा का मार्केट बहुत तेजी से बढ़ रहा है। विश्व स्तर पर इसके 20 करोड़ से ज्यादा दर्शक (सब्सक्राइबर) हो चुके हैं और 50 से अधिक प्लेटफॉर्म्स बेहतरीन कंटेंट पेश कर रहे हैं। इसी लोकप्रियता और कलाकारों की मेहनत को सम्मानित करने के लिए इस अवार्ड शो की नींव रखी गई।

अवार्ड्स के प्रमुख विजेता (Key Winners):

समारोह में विभिन्न श्रेणियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कलाकारों और तकनीशियनों को सम्मानित किया गया:

  • बेस्ट एक्टर: हितेन तेजवानी (शो: ‘आखिरी रास्ता’, क्विक टीवी)

  • बेस्ट एक्ट्रेस: स्तुति विंकले (शो: ‘लव शादी धोखा’)

  • बेस्ट नेगेटिव फीमेल: सोनालिका प्रसाद (शो: ‘मनमोहिनी’)

  • बेस्ट नेगेटिव मेल: ऋषिकेश इंगले (शो: ‘डबल ट्रैप’)

  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: दधी पांडे (शो: ‘बेटा बना बिलेनियर’)

  • बेस्ट हाईएस्ट व्यूअर सीरीज: गोल्ड डिगर कहीं की

  • बेस्ट प्रोडक्शन हाउस: ट्रू ड्रीम्स एंटरटेनमेंट

अन्य प्रमुख विजेता: कॉस्ट्यूम डिजाइनर- मोनिका गायकवाड़ (‘चालबाज’), बेस्ट पोस्ट प्रोडक्शन- जेएमडी ब्रदर्स, बेस्ट DOP- करण सौद, बेस्ट एक्शन ड्रामा- ‘विधाता की वापसी’, बेस्ट VFX- वाल्मीकि फिल्म्स (‘अमर योद्धा’), बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट- कियारा (‘चालबाज’)। क्षेत्रीय (रीजनल) श्रेणियों में भी राजस्थानी, हरियाणवी और भोजपुरी कलाकारों और डायरेक्टर्स को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कैमरे के पीछे मेहनत करने वाले ‘स्पॉट बॉय’ को भी इस मंच पर सम्मान मिला।

कॉमेडी और परफॉरमेंस का लगा जबरदस्त तड़का

अवार्ड नाइट की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना और एक बेहतरीन डांस परफॉरमेंस के साथ हुई।

  • होस्ट और मस्ती: कार्यक्रम को मशहूर एक्टर तरुण खन्ना और अनम संधू ने शानदार तरीके से होस्ट किया। बीच-बीच में हितेन तेजवानी ने भी मंच पर अपनी कलाकारी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

  • कॉमेडी का पंच: शो में स्टैंडअप कॉमेडियन रहमान खान और राजीव निगम ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को लोटपोट कर दिया।

  • शानदार डांस: नैना छाबड़ा, वसंत कुमार, ईशानी आयशा सिद्दीकी, जिया चौहान, सृष्टि गुप्ता और स्मृति खन्ना जैसे सितारों ने मंच पर आग लगा दी। इन परफॉरमेंस को मशहूर कोरियोग्राफर इरशाद खान और उनकी टीम ने कोरियोग्राफ किया।

“जल्द ही मैं भी वर्टिकल ड्रामा करूंगा” – वाकर शेख

समारोह में इम्पा (IMPA) के अभय सिन्हा, सचिन त्यागी और मानिनी डे सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की। जाने-माने टीवी स्टार वाकर शेख ने मेहमान के तौर पर कुछ अवार्ड्स भी प्रदान किए। उन्होंने कहा, “मैंने अभी तक वर्टिकल का कोई शो नहीं किया है, लेकिन इस शानदार इवेंट को देखकर मैं बहुत उत्साहित हूं। उम्मीद है जल्द ही मैं भी वर्टिकल सीरीज करूंगा और अगले साल अवार्ड देने नहीं, बल्कि लेने आऊंगा।”

आयोजक शमीम फरीदी ने बताया कि यह पूरा अवार्ड शो जल्द ही दर्शक एक वर्टिकल प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!