अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

महाराष्ट्र में पहली बार ‘कर्वी ग्लैमर’ का जलवा: मिस्टर, मिस और मिसेज इंडिया प्लस साइज 2026 के विजेताओं का हुआ ऐलान

On: March 16, 2026 7:30 PM
Follow Us:
mub
---Advertisement---

मुंबई (गिरजा शंकर अग्रवाल): महाराष्ट्र की माटी पर पहली बार देश के सबसे बड़े और अनूठे फैशन शो ‘मिस्टर, मिस और मिसेज इंडिया प्लस साइज ब्यूटी पेजेंट 2026 (सीज़न 2)’ का भव्य ग्रैंड फिनाले शानदार तरीके से संपन्न हुआ। ‘कर्वी ग्लैमर इवेंट्स’ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से आए प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास और प्रतिभा का जलवा बिखेर कर यह साबित कर दिया कि खूबसूरती किसी ‘साइज’ की मोहताज नहीं होती।

इस मेगा इवेंट का आयोजन समाज सुधारक और ‘मेघना चैरिटेबल ट्रस्ट’ की संस्थापिका व प्रमुख आयोजक मेघना शेंडगे द्वारा किया गया। उन्होंने इस पूरे फैशन शो को ‘बॉलीवुड स्टाइल’ में प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इन्होंने पहने जीत के ताज

इस राष्ट्रीय स्तर के पेजेंट में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं की घोषणा की गई:

  • मिसेज इंडिया प्लस साइज: आर्किटेक्ट अर्पिता ठाकुर कोठारी ने ‘मिसेज इंडिया मॉडल’ का प्रतिष्ठित ताज अपने नाम किया। शिक्षिका मोनिका तिवारी प्रथम रनरअप और फाइनेंशियल एडवाइजर दीपाली वसंत द्वितीय रनरअप रहीं।

  • मिस्टर इंडिया प्लस साइज: कॉमेडी कलाकार पुष्पक पाटील ‘मिस्टर इंडिया मॉडल’ चुने गए। वहीं, कंट्री क्लब मैनेजर अरविंद कुमार सिन्हा को प्रथम रनरअप और फिटनेस ट्रेनर पंकज शर्मा को द्वितीय रनरअप घोषित किया गया।

  • मिस इंडिया प्लस साइज: हिप-हॉप डांसर सई शेंडगे ने ‘मिस इंडिया मॉडल’ का खिताब जीता, जबकि लावणी नृत्यांगना विभूषा कांदळकर प्रथम रनरअप बनीं।

सबटाइटल विनर्स और विशेष सम्मान

समारोह में दैनिक ‘मुंबई हलचल’ के संपादक दिलशाद एस. खान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों को उनके खास व्यक्तित्व के लिए सबटाइटल दिए गए:

  • फोटोजेनिक फेस: सरिता गुप्ता

  • इंटेलेक्चुअल आइकॉन: रीना सोबती

  • कॉनजेनियलिटी आइकॉन: अश्विनी जोशी

  • कॉन्फिडेंटल क्वीन: रेश्मी मुन्सी

विजेताओं को कर्वी ग्लैमर की ओर से शानदार क्राउन, सैश, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। साथ ही, विजेताओं को ‘आर के गोल्ड’ की ओर से 1 ग्राम सोने की चेन व अन्य आकर्षक उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम के गिफ्ट पार्टनर कपिल सिंह और क्राउन पार्टनर समीर मेहता रहे।

कड़ी मेहनत और शानदार टीम वर्क

प्रतिभागियों ने इस मुकाम तक पहुँचने के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया था। सेलिब्रिटी ग्रूमर प्रशांत जाधव के मार्गदर्शन में उनकी कड़ी मेहनत मंच पर साफ नजर आई। आयोजन समिति में मैनेजिंग डायरेक्टर भारत शेंडगे और इंक्योरमेंट मैनेजर रेनाल्डो रोजारियो ने अहम भूमिका निभाई। मेकअप की जिम्मेदारी ‘लक्मे मलाड वेस्ट’ ने संभाली, जबकि शानदार परिधानों की डिजाइनिंग रिया जरसानिया, सतीश नाशित और झिनल खान ने की। इस आयोजन को बिग सपोर्टिंग पार्टनर नेविल करवाना (नेकझेड इंटरप्राइजेज) और प्रेजेंट्स विशिक (राहुल शर्मा) का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

सितारों से सजी रही शाम

इस ग्रैंड फिनाले में राजनीति और बॉलीवुड जगत की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। महाराष्ट्र शासन के मंत्री आशीष शेलार, मुख्यमंत्री की पत्नी व मशहूर गायिका अमृता फडणवीस और पूर्व मंत्री व विधायक असलम शेख कार्यक्रम में उपस्थित रहे। वहीं, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा, सुप्रसिद्ध अभिनेत्री ईशा देओल और फिल्म ‘माय फ्रेंड गणेशा’ के निर्देशक राजीव रुइया सहित कई अन्य कलाकारों की मौजूदगी ने इस शाम को पूरी तरह से ग्लैमरस बना दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!