अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

संपूर्ण समाधान का उद्देश्य पीड़ितों को न्याय दिलाना: जिलाधिकारी अवनीश राय

On: January 5, 2026 7:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---

संपूर्ण समाधान का उद्देश्य पीड़ितों को न्याय दिलाना: जिलाधिकारी अवनीश राय

सहसवान ( बदायूं) संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा की शासन के निर्देश पर प्रत्येक तहसील में होने वाले समाधान दिवसो का उद्देश्य पीड़ितों को शासन द्वारा निर्धारित समय में न्याय दिलाना है साथ ही संबंधित शिकायतों का निस्तारण करने वाले अधीनस्थ इस बात का भी ध्यान रखें पीड़ित को न्याय मिले उन्होंने कहा की समाधान दिवस में प्राप्त हुए शिकायती पत्रों पर अधीनस्थ समय अवधि में निस्तारण करके पीड़ितों को न्याय दिलाए इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाए।संपूर्ण समाधान दिवस में आए 36 शिकायती पत्रों में किसी भी शिकायत का मौके पर समाधान नहीं हो पाया।

जिलाधिकारी अवनीश राय सहसवान तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधीनस्थों को दिशा निर्देश दे रहे थे उन्होंने कहा की शिकायतकर्ता के साथ-साथ आरोपी पक्ष का भी पक्ष जान लिया जाए ऐसा ना हो कि उसके साथ भी अन्याय हो जाए। समाधान दिवस में विकासखंड दहगवां क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहरपुरा निवासी पान सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत में वर्ष 2021 से वर्ष 2025 लगभग 26 लाख रुपए इंडियामार्का हैंडपंप की मरम्मत एवं रिबोर के नाम पर फर्जी वाउचर लगाकर भुगतान निकालने का आरोप ग्राम पंचायत समिति पर लगाते हुए जिलाधिकारी से मामले की स्थलीय जांच कर दोषी लोगों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की है।पत्र में पान सिंह ने बताया कि जिन इंडिया मार्क हैंडपंप की मरम्मत के नाम पर फर्जी वाउचर लगाए गए हैं।उपरोक्त हैंडपंप बीते कई वर्षों से खराब पड़े हैं। वहीं नगर के मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद निवासी असद कदीर पुत्र अब्दुल कदीर ने समाधान दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की मोहल्ले में आवारा कुत्तों का आतंक है मोहल्ले वासियों को उनसे राहत दिलाई जाए, नगर के मोहल्ला मोहद्दीनपुर निवासी राहुल कुमार पुत्र बाबूराम ने मोहल्ले में नगर पालिका के सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण होने का आरोप लगाते हुए तत्काल अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है।ग्राम पंचायत दांदरा निवासी रामवीर पुत्र भगवत ने ग्राम में खड़ंजा रिपेयरिंग कराई जानी ग्राम सलामतपुर भोईस निवासी पोती राम पुत्र बाबूराम ने थाना पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच कराए जाने, ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर गढ़ी निवासी अमरावती पत्नी रामचंद्र ने ग्राम में सफाई कर्मचारी नियुक्त किए जाने तथा नगर के मोहल्ला जहांगीराबाद निवासी भरे पुत्र पन्नालाल ने प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।समाधान दिवस में आए 36 शिकायती पत्रों में किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हुआ सभी शिकायतो को संबंधित विभाग प्रमुखों को समय अवधि में निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।संपूर्ण समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ, बृजेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार के अलावा जनपद स्तर के कई कार्यालय अधीक्षक के अलावा सहसवान तहसील के (आईएएस) एसडीम साईं आश्रित शाखमूरी तहसीलदार राकेश कुमार वन क्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार त्यागी उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ कर्मवीर राज सिंह चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रशांत त्यागी खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार पूर्ति निरीक्षक भदेश्वर दयाल सहित कई विभागों के विभाग प्रमुख एवं अधीनस्थ उपस्थित थे।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!