दक्षिणी Thailand Floods से भारी तबाही हुई है। इस आपदा में कम से कम 145 लोगों की जान चली गई है और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। सोंगखला प्रांत में सबसे अधिक मौतें हुई हैं। बाढ़ के कारण कई घर तबाह हो गए हैं और सड़कों पर मलबा फैल गया है। मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में आंधी तूफान की चेतावनी जारी की है।
Thailand : पुलिस विमान समुद्र में गिरा, 6 लोगों की मौत
थाईलैंड के आपदा निवारण और न्यूनीकरण विभाग ने बताया कि पिछले दिनों भारी बारिश के कारण 12 दक्षिणी प्रांतों में आई इस बाढ़ के कारण 1.2 मिलियन से अधिक घर और 3.6 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं।
Thailand Floods ने लील ली 145 जिंदगियां
इस मामले को लेकर सरकारी प्रवक्ता सिरिपोंग अंगकासाकुलकियात ने बैंकॉक में एक पीसी के दौरान कहा कि बाढ़ के कारण देश के आठ प्रांतों में 145 लोगों की जान गई है। वहीं, सोंगखला प्रांत में सबसे अधिक 110 लोगों की जान गई है। उन्होंने बताया कि बाढ़ का पानी और कम होने के साथ ही सर्च और रेस्क्यू की कोशिशें और सफल हो गई हैं।

