अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नीतीश कुमार थके हुए मुख्यमंत्री, बिहार चलाने योग्य नहीं : Tejashwi Yadav

On: June 6, 2025 9:29 PM
Follow Us:
Tejashwi Yadav
---Advertisement---

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर उन पर जोरदार निशाना साधा है। Tejashwi Yadavने कहा कि नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं। उनसे बिहार नहीं संभल रहा है। वह थक चुके हैं।

बिहार में डबल इंजन की सरकार पूरी तरीके से फ्लॉप : Tejashwi Yadav

पटना में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश कुमार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं, आए दिन अपराधी खुलेआम अपराध को अंजाम दे रहे हैं। मुझे नहीं पता है कि सरकार कौन सा नशा कर सोई हुई है।

बलात्कार की घटना होती है तो उपमुख्यमंत्री शपथ-कसम खिलाने का काम कर रहे हैं। आज बिहार की यह स्थिति यह बन गई है। इसे ‘महाजंगलराज’ न कहा जाए तो क्या कहें।

Tejashwi Yadav भ्रष्ट अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही 

तेजस्वी ने बिहार की चरमराई अस्पताल व्यवस्था पर नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा कि अस्पताल में भ्रष्ट अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। एक अधिकारी जिसे हमारी सरकार के गिरने के बाद ही एक्सटेंशन दिया गया। सवाल यह है कि उस अधिकारी से कोई और काबिल अधिकारी नहीं जो पीएमसीएच चला सके।

एम्स में स्थिति यह है कि लोग सड़कों पर लेटने को मजबूर हैं क्योंकि एम्स में लोगों को बेड नहीं मिल रहा है। केंद्र और राज्य सरकार में माफिया हावी है। इन्हें जनता की परेशानी से कुछ भी लेना देना नहीं है। राज्य सरकार पीड़ा देने का काम कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!