अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बिहार में डबल इंजन की सरकार पूरी तरीके से फ्लॉप : Tejashwi Yadav

On: June 2, 2025 7:34 PM
Follow Us:
Tejashwi Yadav
---Advertisement---

पटना। बिहार में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने सोमवार को मुजफ्फरपुर दुष्‍कर्म कांड और पीएमसीएच की लापरवाही पर प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह डबल इंजन की सरकार पूरे तरीके से फ्लॉप हो गई है। बिहार में कानून व्‍यवस्‍था का बुरा हाल है।

बिहार में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है: Tejashwi Yadav

बिहार में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने कहा कि एक मुख्यमंत्री और दो-दो उप मुख्यमंत्री पॉलिटिकल कार्यक्रम और चुनाव में व्यस्त हैं। उनमें से किसी के भी पास पीड़िता या पीड़ित परिवार से मिलने का समय नहीं है। उन्‍होंने कहा कि बिहार की जनता की पीड़ा को बांटने का काम या न्याय दिलाने का काम यह सरकार नहीं कर पा रही है। इस सरकार को केवल कुर्सी बचाने और सरकार में कैसे बने रहना है, बस इसी बात की चिंता है।

Tejashwi Yadav ने कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं है जब बिहार में दुष्‍कर्म न हो, गोलियां न चलें। प्रदेश में हर तरफ अपराधियों का बोलबाला हो गया है।

तेज प्रताप के जयचंद वाले बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इस मामले पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने संज्ञान ले लिया है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सबसे अनुभवी हैं। बिहार की भलाई और पार्टी की भलाई किस में होगी, यह उनसे बेहतर कोई नहीं जानता है।

Tejashwi Yadav ने कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं है जब बिहार में दुष्‍कर्म न हो

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने सच कहा है, एयरपोर्ट का उद्घाटन हो गया है, लेकिन हम लोगों को पीछे से ही आना पड़ रहा है। रोड शो तो हुआ लेकिन शहीद के परिवार के घर जाना नहीं हुआ है।

दिन भर लालू यादव के परिवार को गाली देंगे, लेकिन कुढ़नी में 11 साल के बच्ची के साथ दुष्‍कर्म हुआ। इस मामले पर इन लोगों का मुंह नहीं खुलेगा। चुनाव में व्‍यस्‍त होने के कारण इन सबको पीड़ित के परिवार से मिलने का भी समय नहीं मिला है। बिहार में दिनदहाड़े हत्या हो रही है, जंगलराज हो गया है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!