अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नीतीश सरकार ने बिहार में बेरोजगारी, पलायन को बढ़ावा दिया : Tejashwi Yadav

On: May 4, 2025 1:26 PM
Follow Us:
Tejashwi Yadav
---Advertisement---

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने शनिवार को राज्य की नीतीश सरकार पर बेरोजगारी और पलायन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में अति पिछड़ा समाज पर लगातार अत्याचार की घटनाओं में वृद्धि हुई है और शासन-प्रशासन के माध्यम से उन्हें जेल में डाला जा रहा है। शराबबंदी के बाद सबसे अधिक अति पिछड़ा और दलित समाज के लोग प्रताड़ित हो रहे हैं।

अमित शाह ने केवल झूठ बोलने का काम किया : Tejashwi Yadav

बिहार प्रदेश राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की पटना में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए Tejashwi Yadav ने कहा कि भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हाईजैक कर रखा है और बार-बार भाजपा द्वारा हाईजैक होने का प्रमाण वह स्वयं सार्वजनिक सभाओं में देते हैं। वह कहते हैं कि ‘अब हम इधर-उधर नहीं जाएंगे’।

Tejashwi Yadav ने कहा कि जदयू अब कुछ लोगों के माध्यम से चलाई जा रही है, जो भाजपा की राजनीति को मजबूत करने में लगे हुए हैं। बिहार में अति पिछड़ा समाज के किसी भी नेता को अच्छा मंत्रालय नहीं मिला है। केवल ठगने का काम किया गया है। उन्होंने पूछा कि बिहार में कितने डीएम और एसपी अति पिछड़ा समाज के हैं, ये सरकार में बैठे हुए लोग बताएं? नीतीश कुमार थक चुके हैं और रिटायर्ड पदाधिकारियों के सहारे दिखावे की सरकार चल रही है।

केंद्र सरकार के जाति जनगणना कराए जाने की घोषणा पर उन्होंने कहा कि आज भाजपा “हमारे विचार” पर आकर खड़ी हो गई है, यह राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की दूरदृष्टि का परिणाम है कि आज केंद्र सरकार ने जाति जनगणना कराने की घोषणा की। उसी तरह से लालू यादव ने बहुत पहले ही जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की थी। उसे भी मजबूरीवश केंद्र सरकार को पूरा करना पड़ा।

Tejashwi Yadav ने जोर देकर कहा कि हमारी लड़ाई लगातार चलती रहेगी

राजद नेता तेजस्वी यादव ने जोर देकर कहा कि हमारी लड़ाई लगातार चलती रहेगी। जातीय जनगणना के बाद आरक्षण की सीमा बढ़ाए जाने की मांग के साथ-साथ परिसीमन के बाद लोकसभा और विधानसभा में भी पिछड़ा और अति पिछड़ा के लिए सीटों का आरक्षण अनुसूचित जाति-जनजाति की तरह करने की मांग की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!