अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘लोकतंत्र की जननी बिहार से लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश शुरू’ : Tejashwi Yadav

On: July 24, 2025 12:02 PM
Follow Us:
Tejashwi Yadav
---Advertisement---

पटना: बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता Tejashwi Yadav ने आज कहा कि लोकतंत्र की जननी बिहार की धरती से उसके खात्मे की शुरुआत की जा रही है।

मुख्यमंत्री बीमार, प्रदेश लाचार… बिहार में हत्या पर Tejashwi Yadav का नीतीश सरकार पर हमला

Tejashwi Yadav ने महागठबंधन द्वारा उनके आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में वोटर सरकार चुनता है, लेकिन बिहार में सरकार वोटर चुन रही है। यह प्रक्रिया लोकतंत्र को खत्म करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण के माध्यम से लोगों के अस्तित्व और हर तरह की सरकारी योजनाओं से वंचित करने की साजिश की जा रही है एवं सत्ता पक्ष चुनाव आयोग के पक्ष में खड़े होकर जनता के नागरिक अधिकार को कमजोर करना चाहती है ।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष से उन्होंने मुलाकात की और प्रस्ताव रखा था कि इसपर चर्चा होनी चाहिए। विधान सभा अध्यक्ष की अनुमति से जब वह अपनी बात रख रहे थे उस समय उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा और मंत्रीगण हल्की बातें कर रहे थे जो सदन की गरिमा के अनुरूप नही थी।

Tejashwi Yadav लोकतंत्र में वोटर सरकार चुनता है, लेकिन बिहार में सरकार वोटर चुन रही

यादव ने कहा कि भाजपा के मंत्री और उप मुख्यमंत्री बार-बार बिहार में विदेशी मतदाताओं की बात करते रहे हैं लेकिन चुनाव आयोग द्वारा सर्वोच्चा न्यायालय में दायर 700 पेज के हलफनामे में कहीं भी किसी विदेशी नागरिक की चर्चा नही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की रिपोर्ट कह रही है कि 50 लाख से ज्यादा मतदाता या तो मृत हैं या अपने पते पर उपलब्ध नही हैं। उन्होंने आशंका जताई कि 50 से 80 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जा सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!