अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मेरी भूमिका सर्वोच्च न्यायालय तय करेगा, कोई दल या परिवार नहीं : Tej Pratap Yadav

On: June 20, 2025 11:10 AM
Follow Us:
Tej Pratap Yadav
---Advertisement---

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे Tej Pratap Yadav ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए चेतावनी देते हुए लिखा कि मेरी भूमिका मेरी प्यारी जनता और सर्वोच्च न्यायालय तय करेगा, कोई दल या परिवार नहीं।

Tej Pratap ने लालू यादव और राबड़ी देवी के लिए लिखा भावुक संदेश, कहा- मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई

इसके साथ ही तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें वह सफेद कुर्ता और सिर पर हरी टोपी पहने हुए हैं और वह खड़े होकर अपने पिता लालू यादव की फोटो को देख रहे हैं।

Tej Pratap Yadav ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी समझने की भूल करने वालो, ये मत समझना कि मुझे तुम्हारी साजिशों का पता नहीं, शुरुआत तुमने किया है अंत मैं करूंगा, झूठ और फरेब के बनाए इस चक्रव्यूह को तोड़ने जा रहा हूं, तैयार रहना सच सामने आने वाला है, मेरी भूमिका मेरी प्यारी जनता और माननीय सर्वोच्च न्यायालय तय करेगा, कोई दल या परिवार नहीं…”

खास बात यह है कि लालू यादव ने बीते महीने Tej Pratap Yadav को पार्टी और परिवार से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बताया कि ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी।

Tej Pratap Yadav  के सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़ा कथित पोस्ट वायरल हुआ था

बता दें कि तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़ा कथित पोस्ट वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि यह पोस्ट तेज प्रताप यादव ने किया है, जिसमें उन्हें एक युवती के साथ देखा गया था। हालांकि, इस पोस्ट से जुड़े स्क्रीनशॉट के वायरल होने के कुछ घंटे बाद तेज प्रताप यादव की तरफ से सफाई भी आई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!