अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Tej Pratap ने लालू यादव और राबड़ी देवी के लिए लिखा भावुक संदेश, कहा- मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई

On: June 1, 2025 3:40 PM
Follow Us:
Tej Pratap
---Advertisement---

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे Tej Pratap की तस्‍वीर एक महिला के साथ वायरल होने के बाद उन्हें पार्टी और परिवार से बाहर निकाल दिया गया है। इसके लिए लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान भी जारी किया था। परिवार से बाहर निकाले जाने के बाद अब तेज प्रताप यादव भावुक नजर आ रहे हैं।

बिहार में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है: Tejashwi Yadav

Tej Pratap ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर अपने माता-पिता लालू यादव और राबड़ी देवी के लिए भावुक संदेश लिखा है। तेज प्रताप यादव ने पोस्ट में अपने माता-पिता को सर्वोपरि बताया है और कहा कि उन्हें किसी राजनीतिक पद की कोई लालसा नहीं है। उन्हें सिर्फ अपने माता-पिता का प्यार और आशीर्वाद चाहिए।

Tej Pratap ने ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा- “मेरे प्यारे मम्मी पापा….मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है। भगवान से बढ़कर हैं आप और आपका दिया कोई भी आदेश। आप है तो सबकुछ है मेरे पास। मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और। पापा आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग। बस मम्मी पापा आप दोनों स्वस्थ और खुश रहें हमेशा।”

Tej Pratap ने पोस्ट में अपने माता-पिता को सर्वोपरि बताया 

इससे पहले छोटे भाई तेजस्‍वी यादव के पुत्र होने के बाद भी तेज प्रताप यादव ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट किया था, जिसमें उन्‍होने नवजात को आशीर्वाद देते हुए लिखा था, “श्री बांके बिहारी जी की असीम कृपा व आशीर्वाद से नवजात शिशु के आगमन ( पुत्ररत्न की प्राप्ति ) पर मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। छोटे भाई तेजस्वी प्रसाद यादव एवं राज श्री यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…भतीजे को मेरा स्नेहिल आशीर्वाद एवं शुभ प्यार।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply