एनसीएलटी ने Tata Motors के डिमर्जर को मंजूरी दे दी है और यह पुनर्गठन 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होगा। इसके साथ ही टाटा मोटर्स का बिजनेस दो भागों में बंट जाएगा पहला पैसेंजर व्हीकल और दूसरा कमर्शियल व्हीकल। यह डीमर्जर प्लान पिछले एक साल से अधिक समय से लंबित था।
Tata Motors ने गुवाहाटी में शुरू की पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा
एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने क्या कहा Tata Motors
बीएसई और एनएसई को दी गई नियामक फाइलिंग में टाटा मोटर्स ने कहा कि उसे 25 अगस्त, 2025 के एनसीएलटी आदेश की सर्टिफाइड कॉपी, साथ ही 10 सितंबर, 2025 का सुधार आदेश प्राप्त हुआ है। इन्हें 26 सितंबर को आयोजित टाटा मोटर्स, टीएमएल कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमएलसीवी) और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी) के बोर्ड के समक्ष उनकी संबंधित बैठकों में रखा गया था।

