Tata Group टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने DBS बैंक इंडिया से 1,280 करोड़ रुपये का लोन लिया है। इस रकम का इस्तेमालगुरुग्राम में एक परमानेंट कमर्शियल प्रोजेक्ट के लिए किया जाएगा। TRIL, टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडरी कंपनी है। यह समूह की रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट ब्रांच के रूप में कार्य करती है।
How Shantanu Naidu went from Ratan Tata’s millennial manager to top role at Tata Motors
इस रकम का इस्तेमाल उन मान्यता प्राप्त ग्रीन एसेट्स पर किया जा रहा है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत स्थिरता मानकों को पूरा करती हैं। डीबीएस बैंक इंडिया के ‘लार्ज कॉरपोरेट बैंकिंग’ डिवीजन के प्रमुख सांतनु मित्रा ने कहा,”रियल एस्टेट और इन्फ्रास्ट्रक्चर, डीबीएस बैंक इंडिया के प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्र हैं। हम देश भर में विकसित हो रही कई नवाचारी और टिकाऊ परियोजनाओं को निरंतर समर्थन दे रहे हैं।”

