अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कांग्रेस की तानाशाही और इमरजेंसी का सच संसद में सामने आएगा : Tarun Chugh

On: May 31, 2025 4:45 PM
Follow Us:
Tarun Chugh
---Advertisement---

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव Tarun Chugh ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसद सत्र से डर रही है क्योंकि उसे आशंका है कि उसके ‘हिमालयन ब्लंडर’ और पाकिस्तान प्रेम की सच्चाई देश के सामने आ सकती है।

Uttarakhand : अंकिता हत्याकांड पर शुक्रवार को फैसला सुनाएगा कोटद्वार न्यायालय

Tarun Chugh ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि कांग्रेस इस बात से डरी हुई है कि अगर संसद में 1975 की इमरजेंसी का जिक्र हुआ, तो पूरे देश को उनका तानाशाही और लोकतंत्र-विरोधी चेहरा फिर से याद आ जाएगा। राहुल गांधी और जयराम रमेश जैसे नेता संसद सत्र से भाग रहे हैं क्योंकि उन्हें मालूम है कि भाजपा उनके ‘लोकतंत्र की हत्या के अध्याय’ को बेनकाब करेगी।

Tarun Chugh ने कहा कि कांग्रेस नेता देश की संसद के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए मुद्दों को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता को जवाब देना चाहिए कि वे संसद सत्र से क्यों भाग रहे हैं। जब भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान की आतंकवाद फैक्ट्री का पर्दाफाश कर रहा है, तब कांग्रेस के नेता पाकिस्तान का राग क्यों गा रहे हैं?

Tarun Chugh कांग्रेस नेता भारत की सेना के शौर्य और बलिदान पर सवाल उठाकर न सिर्फ सेना का अपमान कर रहे

चुघ ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं जयराम रमेश, पवन खेड़ा और उदित राज को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे निरंतर ‘झूठे, गैर-जिम्मेदाराना और देशविरोधी बयान’ दे रहे हैं। कांग्रेस नेता भारत की सेना के शौर्य और बलिदान पर सवाल उठाकर न सिर्फ सेना का अपमान कर रहे हैं बल्कि पाकिस्तान की मीडिया और आईएसआई की भाषा बोल रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!