अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दिल्ली लाया गया 26/11 मुंबई आतंकी हमले का आरोपी Tahawwur Rana

On: April 10, 2025 7:44 PM
Follow Us:
Tahawwur Rana
---Advertisement---

नई दिल्ली । 26/11 मुंबई हमले के आरोपी Tahawwur Rana को गुरुवार को अमेरिका से भारत लाया गया। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर को विमान पहुंचा, जहां उसकी एनआईए द्वारा गिरफ्तारी की प्रक्रिया चल रही है। जानकारी के अनुसार, तहव्वुर राणा को एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच एनआईए मुख्यालय लेकर जाया जाएगा, जहां कानूनी प्रक्रिया के तहत एनआईए की टीम उसका मेडिकल कराएगी। राणा को तिहाड़ जेल में रखा जाएगा।

Tahawwur Rana को तिहाड़ जेल में रखा जाएगा

सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि 64 वर्षीय Tahawwur Rana दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक हाई सुरक्षा वार्ड में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि आतंकवादी को रखने के लिए जेल में सभी आवश्यक तैयारियां पहले ही कर ली गई हैं। बता दें कि Tahawwur Rana को लेकर एक विशेष चार्टर्ड विमान बुधवार (9 अप्रैल) को अमेरिका से भारत के लिए रवाना हुआ था। 2008 के मुंबई आतंकी हमले में 166 लोग मारे गए थे।

Tahawwur Rana अमेरिका से भारत लाने में लंबी कानूनी लड़ाई के बाद उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दी गई

Tahawwur Rana को अमेरिका से भारत लाने में लंबी कानूनी लड़ाई के बाद उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दी गई। तहव्वुर साल 2008 के मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी का करीबी सहयोगी है।
राणा पर कई धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं, जिनमें आपराधिक साजिश, भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना, हत्या, जालसाजी और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम शामिल हैं।

हालांकि, मुंबई पुलिस को अभी तक उसके शहर में स्थानांतरण के बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। इस बीच, केंद्र सरकार ने 26/11 मुंबई हमले से जुड़े महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई के लिए अधिवक्ता नरेंद्र मान को विशेष लोक अभियोजक (स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर) नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के मामले आरसी-04/2009/एनआईए/डीएलआई और इससे संबंधित अन्य मुकदमों के संचालन के लिए की गई है। नरेंद्र मान दिल्ली में एनआईए की विशेष अदालतों और अपीलीय अदालतों में एनआईए की ओर से पैरवी करेंगे। इसकी जानकारी सरकार ने एक आधिकारिक गजट नोटिफिकेशन के जरिए दी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!