अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

26/11 के मास्टरमाइंड Tahavvur Hussain Rana की न्यायिक हिरासत 13 अगस्त तक बढ़ी, NIA ने दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट

On: July 10, 2025 10:37 AM
Follow Us:
Tahavvur Hussain Rana
---Advertisement---

नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी Tahavvur Hussain Rana की न्यायिक हिरासत अवधि 13 अगस्त तक बढ़ा दी। विशेष न्यायाधीश चंदर जीत सिंह ने यह आदेश पारित किया। राणा की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद उसे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश किया गया।

26/11 हमले पर Tahavvur Rana का सबसे बड़ा कबूलनामा, बोला- ‘मैं पाकिस्तानी सेना का एजेंट था, मुंबई में की थी रेकी’

राणा 26/11 हमलों के मुख्य षड्यंत्रकारी अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली उर्फ ​​दाऊद गिलानी का करीबी सहयोगी है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा चार अप्रैल को भारत में प्रत्यर्पण के खिलाफ राणा की पुनर्विचार याचिका खारिज किए जाने के बाद उसे भारत लाया गया था। एनआईए के पूरक आरोपपत्र पर अदालत 13 अगस्त को विचार करेगी।

Tahavvur Hussain Rana 26/11 हमलों के मुख्य षड्यंत्रकारी अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली उर्फ ​​दाऊद गिलानी का करीबी सहयोगी है

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मामले में तहव्वुर हुसैन राणा के खिलाफ एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है. अदालत इस सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर 13 अगस्त को विचार कर सकती है. एनआईए ने एक बयान में कहा, “सप्लीमेंट्री चार्जशीट आरोपी Tahavvur Hussain Rana के प्रत्यर्पण से संबंधित दस्तावेजों और एनआईए द्वारा जुटाए गए अतिरिक्त साक्ष्यों से जुड़ी है.”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!