अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

T20 World Cup 2026 :T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, स्टार तेज गेंदबाज हुआ चोटिल

On: February 5, 2026 2:50 PM
Follow Us:
T20 World Cup 2026
---Advertisement---

T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने में अब सिर्फ 2 दिन का समय बचा है. भारतीय टीम टूर्नामेंट के पहले दिन यानी 7 फरवरी को USA के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. लेकिन इससे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा बुधवार, 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वार्म-अप मैच के दौरान चोटिल हो गए. मैच के दौरान हर्षित को लंगड़ाते हुए देखा गया, जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर भी जाना पड़ा

हर्षित राणा को लगी चोट

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच में हर्षित राणा ने सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 16 रन खर्च किए. हर्षित को इस ओवर के दौरान दो बार अपना रन-अप बीच में ही रोकना पड़ा. वहीं, ओवर खत्म करने के बाद वह तुरंत घुटने को पकड़कर लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर भी चले गए.

एक तरफ भारतीय टीम स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की फिटनेस का इंतजार कर रही है, तो वहीं अब हर्षित की चोट ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है. हालांकि, हर्षित की चोट कितनी गंभीर है, इस पर अभी तक BCCI की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

वार्म-अप मैच का हाल
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए वार्म-अप मैच की बात करें तो, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 240 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 7 विकेट खोकर 210 रन ही बना सकी और भारत ने 30 रन से जीत हासिल की. इस मैच में भारत की ओर ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 53 रनों की पारी खेली. वहीं, अक्षर पटेल ने नाबाद 35 रन, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने 30-30 रन बनाए.

अभिषेक शर्मा बल्ले से 24 रन बनाने के बाद शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट भी लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर ने 1-1 विकेट लिया. बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है. टीम इंडिया बतौर डिफेंडिंग चैंपियन शनिवार, 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी.

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!