अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Surya Grahan 2026 : साल का पहला सूर्य ग्रहण इन राशियों के लिए खतरनाक

On: January 9, 2026 10:21 PM
Follow Us:
Surya Grahan 2026
---Advertisement---

Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लग रहा है। ये वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा जो फाल्गुन अमावस्या के दिन लगेगा। ग्रहण के समय सूर्य देव शनि की राशि कुंभ में विराजमान होंगे। ज्योतिष अनुसार ये ग्रहण 3 राशि वालों की मानसिक स्थिति, करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक लाइफ पर गहरा प्रभाव डालेगा। ऐसे में इन राशि वालों की छोटी-सी गलती भी इनका बड़ा नुकसान करा सकती है। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

सिंह राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव
सिंह राशि वालों पर सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ता दिखाई दे रहा है। आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें काफी परेशान करने वाली हैं। परिवार में तनाव का माहौल बन रहेगा। अहंकार से बचने की कोशिश करें नहीं तो परेशानी में पड़ जाएंगे। वाद-विवाद की स्थिति से बचना होगा। आपकी वाणी में इस दौरान कटुता देखने को मिल सकती है।

वृश्चिक राशि वालों को हो सकता है बड़ा नुकसान
साल का पहला सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि वालों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इस दौरान किसी को भी उधार पैसा देने से बचें नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस दौरान मानसिक तनाव काफी ज्यादा रह सकता है। बिना सोच-समझे कोई भी काम करने से बचना होगा।

कुंभ राशि वाले गलतफहमियों का हो सकते हैं शिकार
कुंभ राशि वालों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण रिश्तों और सेहत के लिहाज से चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। नींद ने आने की समस्या हो सकती है। कोई भी निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। आपके लिए सुझाव है कि भावनाओं में बहकर कोई बड़ा वादा न करें जिसे आगे चलकर पूरा करना मुश्किल हो जाए।

सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए क्या करें?
सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए भगवान सूर्य और विष्णु की पूजा करें। ‘ॐ आदित्याय नमः’ मंत्र का नियमित रूप से जाप करें। दान-पुण्य जरूर करें। ग्रहण काल में नकारात्मक सोच से दूर रहें नहीं तो परेशानियां बढ़ जाएंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!