Surya Grahan 2025 Kab Lagega : साल का अंतिम सूर्यग्रहण जल्द ही लगने जा रहा है। सर्वपितृ अमावस्या पर यह सूर्य ग्रहण लगेगा ऐसे में सूर्यग्रहण के कारण श्राद्ध और तर्पण को लेकर मन में कई सवाल हैं। तो आइए जानते हैं। सूर्यग्रहण का तारीख, समय और कहां कहां दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारी यहां पढ़ें।
साल का अंतिम सूर्यग्रहण जल्द ही लगने जा रहा है। यह ग्रहण पितृपक्ष के आखिरी दिन यानी सर्वपितृ अमावस्या पर लगेगा और पितरों की विदाई ग्रहण काल में की जाएगी। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार, सूर्य को राहु ग्रहण लगाता है। लेकिन, क्या यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा। क्या इसका सूतक काल भारत में भी मान्य होगा। आइए जानते हैं कब लगेगा साल का अंतिम सूर्यग्रहण साथ ही जानें सूतक काल का समय और ग्रहण से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारी।
Surya Grahan 2025 : कब लग रहा है साल 2025 का अंतिम सूर्यग्रहण ?
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर की रात को लगेगा। इसी दिन सर्वपितृ अमावस्या भी है। भारतीय समयानुसार, ग्रहण रात में 10 बजकर 59 मिनट से मध्यरात्रि 3 बजकर 23 मिनट तक का समय है। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। बता दें कि साल का अंतिम ग्रहण कन्या राशि में लगेगा। सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले लग जाता है। ऐसे में भारतीय समय अनुसार, सुबह में 10 बजकर 59 मिनट पर ग्रहण का सूतक काल आरंभ हो जाएगा। साथ ही यह खंडग्रास सूर्यग्रहण होगा जिसमें सूर्य का कुछ ही हिस्सा ढक जाता है। इसे आंशिक सूर्यग्रहण कहा जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि, यह ग्रहण भारत में अदृश्य रहेगा तो इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
Surya Grahan 2025 : सूर्य ग्रहण 2025 का समय
ग्रहण प्रारंभ रात में 10 बजकर 59 मिनट पर (भारत के समयानुसार)
ग्रहण का मध्य 1 बजकर 59 मिनट पर (भारत के समयानुसार)
ग्रहण समाप्त रात में रात में 3 बजकर 23 मिनट पर।
Surya Grahan 2025 : कहां कहां दिखाई देगा सूर्यग्रहण 2025
1) होबार्ट (Hobart Australia)सुबह में 6 बजकर 3 मिनट पर (ऑस्ट्रेलिया समय अनुसार)
2) न्यू कैसल (New Castle Australia) सुबह में 5 बजकर 45 मिनट पर
3) सिडनी सुबह में 5 बजकर 48 मिनट पर
4) सुवा (Suva) सुबह में 7 बजकर 558 मिनट पर
5) ऑकलैंड (Auckland New Zealand) सुबह में 6 बजकर 13 मिनट पर
6) वेलिंगटन (Wellington New Zealand) सुबह में 6 बजकर 14 मिनट पर
(सभी समय स्थानीय अनुसार बताए गए हैं)
Surya Grahan 2025 : क्या सूर्यग्रहण पर कर सकते हैं पितरों का तर्पण ?
21 तारीख को लगने जा रहे सूर्यग्रहण के दिन सर्वपितृ अमावस्या भी है ऐसे में बहुत से लोगों के मन में सवाल होगा की इस दिन क्या पितरों का तर्पण और श्राद्ध कर्म आदि कार्य किए जाएंगे? बता दें कि भारत में सूर्यग्रहण अदृश्य है इसलिए इसका प्रभाव भी यहां नहीं होंगा तो श्राद्ध और तर्पण आदि का कार्य आप सामान्य रूप से कर सकते हैं।

