Surya Gochar 2026 Rashifal: नवग्रहों में सूर्य ग्रह को पहला स्थान प्राप्त है, जो मुख्य रूप से मनुष्य के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सेहत, मान-सम्मान और पिता से रिश्ते आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं. जब कभी भी सूर्य ग्रह की जगह में थोड़ा सा भी परिवर्तन आता है, तब-तब जीवन के इन पहलुओं में परिवर्तन आता है. पंचांग के अनुसार, 5 मार्च 2026 को सुबह 12:59 मिनट पर सूर्य का पू भाद्रपद नक्षत्र में, 15 मार्च को सुबह 01:08 मिनट पर मीन राशि में, 18 मार्च को सुबह 09:27 मिनट पर उ भाद्रपद नक्षत्र में और 31 मार्च को रात 08:16 मिनट पर रेवती नक्षत्र में प्रवेश यानी गोचर होगा.
मेष राशि-
साल 2026 के तीसरे महीने मार्च में सूर्य ग्रह का चार बार गोचर करना मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. जहां कुछ लोगों को अपनी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा, वहीं कई जातक आर्थिक संकट से बचे रहेंगे. इसके अलावा रिश्तों में आई दूरियां कम होंगी. साथ ही परिवार वालों के साथ वक्त-वक्त पर ज्यादा समय बिताने का चांस मिलेगा.
कर्क राशि-
सूर्य ग्रह का साल 2026 के तीसरे महीने मार्च में 4 बार गोचर करना कर्क राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा. यदि आपके पिता की तबीयत सही नहीं है तो उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा. इसके अलावा आपके लिए किसी करीबी रिश्तेदार के घर से शादी का रिश्ता आ सकता है. आर्थिक संकट का सामना आप मार्च के महीने में नहीं करेंगे.
वृश्चिक राशि-
मेष और कर्क के अलावा वृश्चिक राशि वालों के लिए भी 2026 में मार्च के महीने में सूर्य ग्रह का 4 बार गोचर करना अशुभ नहीं रहेगा. जहां एक तरफ सिंगल लोगों के लिए शादी का रिश्ता आएगा, वहीं मैरिड और रिलेशनशिप में मौजूद जातक अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय साझा करेंगे. इसके अलावा घर के मुखिया की तबीयत में सुधार होगा. धन की कमी का भी आपको मार्च में सामना नहीं करना पड़ेगा.

