चरखी दादरी: दादरी से भाजपा विधायक Sunil Sangwan ने शनिवार को कैंप कार्यालय में जनता दरबार लगाया। इस दौरान विधायक ने समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश भी दिए। विधायक ने प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी पहलों की सराहना की और जनता से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
जहरीली शराब पीने से मौत मामले में ‘आप सरकार’ को जिम्मेदार ठहराना चाहिए : Sunil Jakhar
सुनील सांगवान ने जनता दरबार के दौरान जिले में बारिश के दौरान जलभराव, फसलों के नुकसान को लेकर संबंधित अधिकारियों को यथा संभाव कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लोगों ने विधायक के समक्ष बिजली, पानी, सीवर समेत नहरी पानी को लेकर अपनी समस्याओं से अवगत करवाया।
Sunil Sangwan नायब सरकार प्रदेश में तेजी से विकास कार्य करवा रही
विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि नायब सरकार प्रदेश में तेजी से विकास कार्य करवा रही है, जिसका सीधे रूप से आमजन को फायदा मिला रहा है। सरकार का फोकस ग्रामीण विकास कार्यों पर भी है। जल्द ही इन विकास कार्यों के बाद दादरी की तस्वीर बदलेगी।

