SSC CGL 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CGL 2025 भर्ती अभियान के अंतर्गत संभावित वैकेंसी लिस्ट जारी कर दी है। इस बार आयोग ग्रुप B और ग्रुप C कैटेगरी के कुल 14,582 पदों पर नियुक्ति करेगा। इनमें जनरल कैटेगरी के लिए 6183 पद, ओबीसी के लिए 3721, एससी के लिए 2167, एसटी के लिए 1088 और EWS वर्ग के लिए 1423 पद आरक्षित किए गए हैं। यह भर्ती अभियान केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए किया जाएगा।
SSC CGL 2025: CGL 2025 आवेदन और परीक्षा शेड्यूल
SSC CGL 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई थी, जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 5 जुलाई तय की गई थी। आवेदनों में सुधार के लिए 9 से 11 जुलाई तक विंडो खोली गई थी। अब CGL टियर 1 परीक्षा 13 से 30 अगस्त 2025 के बीच आयोजित की जाएगी और टियर 2 परीक्षा दिसंबर 2025 में संभावित है। दोनों परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित होंगी।
International Tiger Day: सीएम धामी ने की घोषणा, टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स में अग्निवीरों की तैनाती
SSC CGL 2025: विभागवार पदों का विवरण
CGL परीक्षा के माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर के 1306, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर (CBDT) के 389, CBI इंस्पेक्टर के 353, CBI सब-इंस्पेक्टर के 93, NCB में 30 और NIA में 14 सब-इंस्पेक्टर के पद शामिल हैं। इसके अलावा CGDA में ऑडिटर के 1174, टैक्स असिस्टेंट के 771, CSS में ASO के 682, IB में ASO के 197, CAG में अकाउंटेंट/जूनियर अकाउंटेंट के 180, EPFO में ASO के 94 और CBDT में ऑफिसर सुपरिटेंडेंट के सर्वाधिक 6753 पदों पर भर्तियां होंगी।
SSC CGL 2025: परीक्षा पैटर्न और निगेटिव मार्किंग
SSC CGL टियर-1 परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे जो 200 अंकों के होंगे और परीक्षा की अवधि 1 घंटा होगी। इसमें चार सेक्शन होंगे—जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन। प्रत्येक सेक्शन से 25 प्रश्न होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी, जिसमें हर गलत उत्तर पर 0.50 अंक काटे जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को उत्तर सोच-समझकर देने होंगे।

