अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पंचकूला में Sports Minister Gaurav Gautam का औचक निरीक्षण, ताऊ देवीलाल स्टेडियम के 15 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

On: July 18, 2025 4:36 PM
Follow Us:
Sports Minister Gaurav Gautam
---Advertisement---

पंचकूला । हरियाणा सरकार के Sports Minister Gaurav Gautam गुरुवार को एक्शन मोड में नजर आए। मंत्री ने पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम का औचक निरीक्षण कर वहां की खामियों पर सख्त रुख अपनाया। निरीक्षण के दौरान लापरवाही सामने आने पर मंत्री ने स्टेडियम के जिला खेल अधिकारी सहित 15 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 15 दिन में व्यवस्थाएं सुधारने का सख्त अल्टीमेटम दिया।

‘नशा मुक्त’ भारत ही बनेगा ‘विकसित और आत्मनिर्भर‘ भारत : Sports Minister Gaurav Gautam

इस दौरान Sports Minister Gaurav Gautam ने स्टेडियम में मौजूद एथलीट्स और खिलाड़ियों से सीधा संवाद किया। खिलाड़ियों ने बताया कि सरकार की ओर से निर्धारित सुविधाएं समय पर नहीं मिल रही हैं। खेल सामग्री, पोषणयुक्त भोजन और अन्य बुनियादी व्यवस्थाएं अधिकारियों की लापरवाही के कारण प्रभावित हो रही हैं।

एक खिलाड़ी ने बताया कि कि हम रोजाना सुबह-शाम अभ्यास करते हैं, लेकिन खाने में पोषक तत्वों की कमी है और खेलने का जरूरी सामान भी समय पर नहीं मिलता।

खिलाड़ियों की बातों को गंभीरता से लेते हुए Sports Minister Gaurav Gautam ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और यदि व्यवस्थाएं तय मापदंडों पर नहीं मिलीं तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि खेल और खिलाड़ियों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ये वही खिलाड़ी हैं जो हरियाणा और देश का नाम रोशन करते हैं, उन्हें बुनियादी सुविधाएं न देना बेहद शर्मनाक है।

Sports Minister Gaurav Gautam ने सभी संबंधित अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर व्यवस्था सुधारने का अंतिम मौका दिया

निरीक्षण के बाद मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर व्यवस्था सुधारने का अंतिम मौका दिया है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में सुधार नहीं हुआ, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!