नौआधिबू (मॉरिटानिया)। मॉरिटानिया के तट के पास गाम्बिया से Spain की ओर जा रही प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से कम से कम 69 लोगों की मौत हो गई है। तटरक्षक बल ने 17 लोगों को जीवित बचा लिया है, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
Spain and Portugal में भीषण बिजली संकट: एक सप्ताह तक राहत की उम्मीद नहीं
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह नाव लकड़ी की डोंगी जैसी थी, जिसमें करीब 160 लोग सवार थे। यात्रियों में ज़्यादातर गाम्बिया और सेनेगल के नागरिक थे। बचे हुए लोगों के अनुसार, यह नाव हादसे से छह दिन पहले गाम्बिया से रवाना हुई थी और इसका गंतव्य स्पेन का कैनरी द्वीपसमूह था।
तटरक्षक बल और राहत एजेंसियाँ समुद्र में गिरे यात्रियों की तलाश में जुटी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कई लापता लोगों की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। अटलांटिक महासागर के रास्ते यूरोप पहुंचने का यह खतरनाक सफ़र प्रवासियों के बीच लगातार बढ़ रहा है। गरीबी, बेरोजगारी और असुरक्षा से बचने की कोशिश में बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग को चुन रहे हैं।
पिछले साल करीब 47,000 प्रवासी Spain के कैनरी द्वीपसमूह पहुंचे थे
आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल करीब 47,000 प्रवासी Spain के कैनरी द्वीपसमूह पहुंचे थे। वहीं स्पेन की गैर-सरकारी संस्था कामिनांडो फ्रोंतेरास का अनुमान है कि इसी अवधि में 9,000 से अधिक प्रवासी यूरोप पहुंचने की कोशिश में समुद्र में डूबकर अपनी जान गंवा बैठे। मॉरिटानिया में हुए इस ताज़ा हादसे ने एक बार फिर प्रवासन संकट और सुरक्षित यात्रा की चुनौतियों को सामने ला दिया है।

