अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी, आईएसआई की तोड़ें रीढ़ : SP Vaid

On: May 2, 2025 3:59 PM
Follow Us:
SP Vaid
---Advertisement---

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पूर्व महानिदेशक SP Vaid ने कहा कि जवाब ऐसा होना चाहिए कि पाकिस्तान फिर कभी इस तरह की कायराना हरकत करने की हिम्मत न कर सके।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। इस हमले के बाद हर तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात हो रही है।

Spain and Portugal में भीषण बिजली संकट: एक सप्ताह तक राहत की उम्मीद नहीं

जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व महानिदेशक (डीजीपी) SP Vaid ने गुरुवार को समाचार एजेंसी से बात करते हुए पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई को कड़ा संदेश दिया। SP Vaidने कहा है कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया जाए कि वह दोबारा कभी इस तरह की कायरता दिखाने की हिम्मत न कर सके। सिर्फ आतंकवादियों को मारने से आतंकवाद खत्म नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान की आईएसआई और सेना की रीढ़ नहीं तोड़ी जाएगी, तब तक कश्मीर में स्थायी शांति संभव नहीं है। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की जड़ को पूरी तरह खत्म करना जरूरी है। उन्होंने इस हमले में ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) की भूमिका पर भी सवाल उठाए।

एसपी वैद ने दावा किया कि इस तरह का हमला ओजीडब्ल्यू की मदद के बिना संभव ही नहीं है। आतंकियों को जितना समर्थन हथियारों से मिलता है, उतना ही ओजीडब्ल्यू से भी। ये लोग समाज और कश्मीर के साथ-साथ भारत के भी दुश्मन हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है।

पूर्व डीजीपी ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयानों पर भी तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि चाहे पाकिस्तान हो या उसके रक्षा मंत्री, हमने पहले भी इनके खोखले बयानों को सुना है और अब भी सुन रहे हैं। ये सिर्फ मदरसों की दुकानें हैं, जो केवल धमकियां देना जानते हैं। भारत अब जवाब देना भी जानता है।

SP Vaid चाहे पाकिस्तान हो या उसके रक्षा मंत्री, हमने पहले भी इनके खोखले बयानों को सुना है और अब भी सुन रहे 

फारूक अब्दुल्ला के उस बयान पर भी पूर्व डीजीपी ने टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत से पाकिस्तान में लोगों को डिपोर्ट करना सही नहीं है। एसपी वैद ने इस पर कहा कि मैं फारूक अब्दुल्ला की राय से सहमत नहीं हूं। भारत सरकार का निर्णय बिल्कुल सही है। इस देश के संसाधनों पर पहला अधिकार भारतीयों का है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!