सहसवान विधानसभा क्षेत्र में सपा राष्ट्रीय सचिव शिवपाल यादव का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत,
राष्ट्रीय सचिव ने कार से उतरकर कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई
सहसवान ( बदायूं) जिला मुख्यालय से बदायूं मेरठ मार्ग राज्य मार्ग होते हुए दहगवां चौराहे पर एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जाते समय सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव का सहसवान विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने कारों का काफिला रोककर सपा कार्यालय पर फूल मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं के स्वागत से गदगद हुए सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कार से बाहर निकाल कर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए उनकी हौसला अफजाई की।

काफिले में बदायूं सांसद आदित्य यादव सहसवान विधायक बृजेश यादव पूर्व सपा विधानसभा अध्यक्ष नवाब सिंह यादव पूर्व पालिका सदस्य निहालुद्दीन वाशिद हुसैन, सपा वरिष्ठ कार्यकर्ता सौवीं सहित सहित सैकड़ो की तादाद में सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
रिपोर्ट-एस.पी सैनी (समर इंडिया)

