अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

SmartPhone में क्यों दिया जाता है डिजिटल वेलनेस सेटिंग, किस काम आता है ये फीचर?

On: September 9, 2025 5:12 PM
Follow Us:
SmartPhone
---Advertisement---

नई दिल्ली। आजकल लोगों का ज्यादातर समय SmartPhone , टैबलेट या लैपटाप की स्क्रीन पर बीतता है। चाहे वह इंटरनेट मीडिया पर स्क्रॉल करना हो, ईमेल चेक करना हो या ऑनलाइन समाचार पढ़ना हो, लोग दिनभर डिजिटल दुनिया में डूबे रहते हैं। इस आदत को डूमस्क्रालिंग कहते हैं। यह आंखों में दर्द, गर्दन में अकड़न और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं भी पैदा कर सकता है। हालांकि फोन में ही डिजिटल वेलनेस सेटिंग्स हैं, जिसका उपयोग कर आप अनावश्यक प्रयोग से बच सकते हैं।

Moto G85 5G: A Bold Step Forward in Mid-Range Smartphone Excellence

एंड्रायड फोन और कंप्यूटर पर ऐप टाइमर सेट करें आप डिजिटल वेलबीइंग और पैरेंटल कंट्रोल्स सुविधा के जरिए ऐप टाइमर सेट कर सकते हैं। यह आपको तय करने में मदद करता है कि इसके लिए सेटिंग्स में जाएं और डिजिटल वेलबीइंग और पैरेंटल कंट्रोल्स पर टैप करें। स्क्रीन टाइम ग्राफ पर टैप करें, जो ऐप्स के उपयोग का डिटेल दिखाएगा। उस ऐप को ढूंढ़े जिसके लिए टाइम लिमिट सेट करना चाहते हैं। ऐप के बगल में हॉवरग्लास आइकन पर टैप करें, समय सीमा सेट करें।

SmartPhone  एंड्रायड पर बेडटाइम मोड सेट करें

एंड्रायड का बेडटाइम मोड रात के समय फोन से दूरी बनाने में मदद करता है। इसके लिए सेटिंग्स में जाएं और डिजिटल वेलबीइंग और पैरेंटल कंट्रोल्स पर टैप करें। फिर बेडटाइम मोड चुनें और बेडटाइम रूटीन पर टैप करें। शेड्यूल सेट करें, जैसे- रात 11 बजे से सुबह 6 बजे जैसे विकल्प चुनें। इससे फोन ग्रेस्केल हो सकता है या नोटिफिकेशन बंद हो सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!