Skoda ऑटो इंडिया ने जीएसटी रेट कट का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए अपनी मॉडल लाइनअप की कीमतों में कटौती की है। 22 सितंबर 2025 से लागू नई कीमतों के साथ स्कोडा काइलाक के टॉप वेरिएंट पर 1.19 लाख रुपये तक की कमी हुई है जबकि कोडिएक के टॉप वेरिएंट पर 328267 रुपये की कटौती की गई है। कुशाक और स्लाविया के वेरिएंट्स भी अब और अधिक किफायती होंगे।
Skoda Elroq की शानदार कार दे रही गज़ब का माइलेज और धांसू फीचर्स, जानिए कीमत
Skoda काइलाक की कीमतें (एक्स-शोरूम)
वेरिएंट पुरानी कीमत (लाख ₹ में) नई कीमत (लाख ₹ में) अंतर (लाख ₹ में)
Prestige 1.0 TSI AT 13.99 12.80 1.19
Prestige 1.0 TSI MT 12.94 11.84 1.10
Signature+ 1.0 TSI AT 12.40 11.34 1.06
Signature+ 1.0 TSI MT 11.30 10.34 0.96
Signature 1.0 TSI AT 10.95 10.00 0.95
Signature 1.0 TSI MT 9.85 9.00 0.85
Classic 1.0 TSI MT 8.25 7.55 0.70
स्कोडा काइलाक की लाइनअप में सबसे बड़ी कीमत कटौती हुई है। इसके टॉप-एंड प्रेस्टीज वेरिएंट पर 1.19 लाख रुपये और बेस वेरिएंट पर 70,000 रुपये तक की कमी की गई है। नई GST कीमत के बाद भारत में इसकी शुरुआती कीमत 7.5 लाख रुपये तक हो गई है।

