कहासुनी के बाद पशुप्रेमी को थप्पड़ मारने का आरोपी चौकी प्रभारी लाइन हाजिर..
उझानी।चार दिन पहले रेलवे स्टेशन परिसर में कहासुनी के बाद पशुप्रेमी प्रखर अग्रवाल को थप्पड़ मारने के आरोपी जीआरपी के चौकी प्रभारी उमेश यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। प्रखर की शिकायत पर जांच जीआरपी के सीओ ने की थी।
श्रीनारायणगंज मोहल्ला निवासी प्रखर अग्रवाल को जीआरपी के चौकी प्रभारी उमेश यादव को लाइनहाजिर किए जाने की जानकारी ट्विट के जरिये मिली है।इससे पहले जीआरपी के सीओ अनिल वर्मा ने उझानी आकर आरोपी चौकी प्रभारी का पक्ष जानने के बाद प्रखर और चश्मदीद निकुंज के बयान दर्ज किए थे। पशुप्रेमी प्रखर ने बताया कि जांच के दौरान ही उन्होंने घटना के समय की वीडियो भी सीओ दिखाई थी।चौकी प्रभारी को एसपी मुरादाबाद ने लाइन हाजिर किया है।


