अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sirsa news-महिला मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, प्रेमी ने दिया था वारदात को अंजाम

On: March 8, 2026 7:28 PM
Follow Us:
Sirsa news
---Advertisement---

Sirsa news-सिरसा : सिरसा के डबवाली में महिला मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। DSP कपिल अहलावत ने बताया कि शादी के बाद महिला के 2 बॉयफ्रेंड थे। जब आरोपी विक्रम को उसके दूसरे बॉयफ्रेंड के बारे में पता चला तो उसने मर्डर की प्लानिंग शुरू की थी। शुक्रवार रात को विक्रम महिला सुमन के घर पहुंचा था। घर में उसका 11 वर्षीय बेटा था, जिसे विक्रम ने 100 रुपए देकर बाहर भेज दिया। वहां दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई। गुस्से में विक्रम ने तेजधार हथियार से सुमन के गले पर वार कर दिया था। अधिक खून निकलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। महिला के गले पर गहरे घाव मिले हैं। मौत से पहले महिला काफी देर तक तड़पती रही थी।

बताया जा रहा है कि डबवाली के वार्ड-15 में रहने वाली महिला सुमन (28) की शादी 2014 में राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी युवक राजू के साथ हुई थी। सुमन के भाई ने बताया कि शादी के बाद से ही दोनों के रिश्ते ठीक नहीं रहे। पति काफी शराब पीता था, जिससे परेशान होकर तीन साल से सुमन मायके के पास ही एक किराए पर कमरा लेकर रहने लगी। सुमन के 2 बेटे हैं। एक बेटा उनके पति राजू और एक बेटा सुमन के साथ ही रहता था। हालांकि मनमुटाव के बाद भी दोनों का तलाक नहीं हुआ था। पति से अलग रहने के बाद सुमन विक्रम के साथ रिलेशनशिप में रहने लगी थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ दिनों बाद विक्रम के साथ भी महिला के रिश्ते ठीक नहीं रहे। सुमन पड़ोस के ही एक दूसरे युवक के साथ रिलेशनशिप में आ गई। इसी बात से विक्रम सुमन से रंजिश रखने लगा।

डीएसपी कपिल अहलावत ने बताया कि बेटे ने सबसे पहले मां का शव देखा था। DSP कपिल अहलावत ने बताया कि शुक्रवार रात सुमन अपने बेटे के साथ किराए के मकान में सो रही थी। तभी विक्रम भी वहां आ गया। तभी विक्रम ने बेटे को रुपए का लालच देकर घर से बाहर भेज दिया। इसी दौरान दोनों के बीच सुमन के दूसरे बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में आकर विक्रम ने महिला के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी। बेटा जब कुछ देर बाद घर पहुंचा तो मां की हालत देखते ही उसने शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को कॉल कर घटना की सूचना दी। आरोपी विक्रम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!