Sirsa। डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को 40 दिन की पैरोल मिली है। अब तक उसे 70 दिन की पैरोल और 21 दिन की फरलो मिल चुकी है। डेरा प्रमुख के पैरोल पर आने की सूचना मिलते ही प्रेमी डेरे में पहुंचने शुरू हो गए और उन्होंने खुशी जताई।
दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर बैन हटा, Manjinder Singh Sirsa ने ईओएल नियमों की गिनाईं कमियां
Sirsa पुलिस ने डेरे की सुरक्षा बढ़ा दी
वहीं सिरसा पुलिस ने डेरे की सुरक्षा बढ़ा दी। पहले से लगे नाकों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मचारी नियुक्त कर दिए। इस साल मिली तीन पैरोल और फरलो में एक बार बरनावा और दो बार सिरसा डेरे में रह रहा है। मंगलवार सुबह गुरमीत सिंह को लेने के लिए हनीप्रीत काफिले के साथ सुनारिया जेल में पहुंची।

