अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पाकिस्तान से Sirsa पहुंची तीन करोड़ की हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

On: May 1, 2025 10:47 AM
Follow Us:
Sirsa
---Advertisement---

सिरसा- हरियाणा में Sirsa की सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान गांव पनिहारी के बस स्टैंड से एक युवक को 450 ग्राम नौ मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । पुलिस अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हेरोइन की कीमत तीन करोड़ रुपये के लगभग बता रही है।

Haryanaओम बिड़ला ने किया देश के पहले संविधान संग्रहालय का उद्घाटन

गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ थाना सदर Sirsa में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर किया है । पकड़े गए युवक ने प्रारम्भिक पूछताछ में बताया है कि उक्त हेरोइन अमृतसर के रास्ते पाकिस्तान से लाई गई थी और इसे सिरसा व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई की जानी थी ।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिरसा के पुलिस अधीक्षक डॉ.मयंक गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव जसवाल तहसील डेलो,जिला लुधियाना,पंजाब के रूप मे हुई हैं । उन्होंने बताया कि सीआईए उप निरीक्षक जगदीश चंद्र के नेतृत्व में एक पुलिस टीम सिरसा बरनाला रोड़ पर गांव पनिहारी बस स्टैंड पर नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी ।

इसी दौरान सरदुलगढ़ पंजाब की तरफ से एक बस आकर गांव पनिहारी बस स्टैंड पर रुकी। बस में से एक नौजवान युवक अपने हाथ में काले रंग का बैग लिए उतरा और उक्त युवक ने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक सड़क किनारे तेज-तेज कदमों से चलकर भागने का प्रयास करने लगा।

इस बीच वहां मौजूद पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर लिया भागने का कारण पूछा तो युवक कोई संतोषजनक जबाव नही दे पाया। शक के आधार पर Sirsa पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जा से करीब तीन करोड़ रुपए की 450 ग्राम 09 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई ।

Sirsa में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ थाना सदर Sirsa में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!