अंतरिक्ष यात्री Shubhanshu Shukla का अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की अपनी ऐतिहासिक यात्रा के बाद रविवार तड़के भारत लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। यहां हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा लहराते हुए और ढोल बजाते हुए शुक्ला का भव्य स्वागत किया।
अमेरिका से लौटे Astronaut Shubhanshu Shukla , दिल्ली एयरपोर्ट पर CM ने किया स्वागत
Shubhanshu Shukla का हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने स्वागत किया। शुक्ला ने सिंह द्वारा हवाई अड्डे पर स्वागत करने के बाद पोस्ट किए गए एक संदेश के जवाब में ‘एक्स’ पर लिखा, ‘धन्यवाद महोदय।
घर वापस आकर निश्चित रूप से अच्छा लग रहा है।’शुक्ला की पत्नी कामना और बेटा कियाश भी अंतरिक्ष उड़ान के लिए अमेरिका में लगभग एक वर्ष तक प्रशिक्षण लेने के बाद उनके घर लौटने पर स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद थे। ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ शुक्ला का स्वागत करने के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तिरंगा लहराते हुए भारी भीड़ जमा हुई थी।
सरकार ने Shubhanshu Shukla की भारत वापसी के उपलक्ष्य में सोमवार को लोकसभा में ‘अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री – 2047 तक विकसित भारत के लिए अंतरिक्ष कार्यक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका’ विषय पर विशेष चर्चा का प्रस्ताव रखा है।
शुभांशु शुक्ला 25 जून 2025 को एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष में गए थे।
Shubhanshu Shukla के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने और उसके बाद अपने गृहनगर लखनऊ जाने की उम्मीद है
वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 18 दिन रहे और 15 जुलाई को वापस लौटे। तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों – पैगी व्हिटसन (अमेरिका), स्लावोज उज़्नान्स्की-विस्नीवस्की (पोलैंड) और टिबोर कापू (हंगरी) के साथ शुक्ला ने 18 दिवसीय मिशन के दौरान कई प्रयोग किए। शुक्ला के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने और उसके बाद अपने गृहनगर लखनऊ जाने की उम्मीद है। उम्मीद है कि वह 22-23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में भाग लेने के लिए राजधानी लौटेंगे।

