बेंगलुरु। गगनयात्री Shubhanshu Shukla ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) तक सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में इसरो के प्रयासों के लिए आभार जताया है। एक्सिओम-4 मिशन के तहत 26 जून से शुभांशु आइएसएस पर हैं।
भारतीय मूल के एस्ट्रोनॉट Shubhanshu Shukla का ऐतिहासिक सफर : 28 घंटे की यात्रा के बाद इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे, अंतरिक्ष में रिसर्च करने वाले पहले भारतीय बने
शुभांशु ने छह जुलाई को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी. नारायणन को फोन काल कर आइएसएस की अपनी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में प्रयासों के लिए इसरो अध्यक्ष और इसरो की पूरी टीम को धन्यवाद दिया।
इसरो प्रमुख ने Shubhanshu Shukla से ली विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों की जानकारी
उन्होंने अंतरिक्ष स्टेशन पर चल रहे प्रयोगों और गतिविधियों की प्रगति पर भी अपडेट साझा किए। इस चर्चा में इसरो के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। बातचीत के दौरान इसरो प्रमुख ने शुभांशु का हालचाल पूछा और आइएसएस पर किए जा रहे विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों और गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

