नई दिल्ली,। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंतरिक्ष में गए भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन Shubhanshu Shukla से बात की है। इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने उनका हालचाल जाना और कहा कि उनकी यह यात्रा नए युग का शुभ आरंभ है। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) पर जाने वाले पहले भारतीय ने देश के लिए इस उपलब्धि को गर्व का क्षण बताया। बातचीत के अंत में Shubhanshu Shukla ने “अंतरिक्ष से भारत माता की जय” कहा।
इस दिन अंतरिक्ष की उड़ान भरेंगे Indian astronaut Shubhanshu, मिशन के दौरान पीएम मोदी से कर सकते हैं संवाद
पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला से कहा, “आप भारतभूमि से दूर हैं, लेकिन भारतवासियों के दिलों के सबसे करीब हैं। आपके नाम में भी शुभ है और आपकी यात्रा नए युग का शुभ आरंभ भी है। जब हम दोनों बात कर रहे हैं, लेकिन मेरे साथ 140 करोड़ भारतवासियों की भावनाएं भी हैं, मेरी आवाज में सभी भारतीयों का उत्साह और उमंग शामिल है।”
उन्होंने कहा, “अंतरिक्ष में भारत का परचम लहराने के लिए मैं आपको हार्दिक बधाई देता और शुभकामना देता हूं।”
पीएम मोदी ने Shubhanshu Shukla से पूछा कि वहां सब कुशल मंगल तो है? इस पर शुभांशु ने पीएम मोदी का धन्यवाद देते हुए कहा कि वहां सब ठीक है। उन्होंने कहा, “सभी के आशीर्वाद और प्यार पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। मेरी यात्रा पृथ्वी से ऑर्बिट तक की 400 किमी की यात्रा बेहद अहम है। आज मैं गर्व महसूस कर रहा हूं कि मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व कर पा रहा हूं।”
Shubhanshu Shukla ने “अंतरिक्ष से भारत माता की जय” कहा
प्रधानमंत्री ने अपनी बातचीत में कहा कि हर भारतीय देख रहा है कि शुभांशु शुक्ला कितने ‘डाउन टू अर्थ’ हैं। पीएम ने पूछा कि उन्होंने अपने साथी अंतरिक्ष यात्रियों को भी गाजर का हलवा खिलाया या नहीं? उन्होंने शुभांशु से पूछा कि अंतरिक्ष की विशालता देखकर पहला ख्याल क्या आया?
इसके जवाब में भारतीय अंतरिक्ष यात्री ने कहा कि अंतरिक्ष से कोई सीमा दिखाई नहीं देती, हम भारत को मैप पर देखते हैं, भारत सच में बहुत भव्य दिखता है।

