श्रीनगर: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री Shivraj Singh Chauhan ने शुक्रवार को कश्मीर को ‘भारत का मुकुट रत्न’ और ‘धरती पर स्वर्ग’ बताते हुए कहा कि यहां के लोग बिना किसी डर या झिझक के साथी देशवासियों का स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
श्रीअन्न की वैश्विक पहचान बनानी होगी: Shivraj Singh Chauhan
Shivraj Singh Chauhan शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एसकेयूएएसटी-के) श्रीनगर के छठे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं कल से श्रीनगर में हूं। लोगों के बीच ठंडी हवा, मिट्टी की खुशबू और स्थानीय लोगों की बेजोड़ गर्मजोशी को महसूस कर रहा हूं। यह धरती दिल को प्यार से भर देती है। सचमुच कश्मीर भारत का मुकुट और धरती पर स्वर्ग है।”
Shivraj Singh Chauhan ने देश भर के लोगों से कश्मीर आने का आग्रह करते हुए कहा, “मैं अपने सभी देशवासियों से कहना चाहता हूं कि यहां के लोग बहुत बेसब्री से आपका इंतजार कर रहे हैं। आइए हम बिना किसी डर ,झिझक के यहां आएं और भाईचारे तथा प्यार की नई मिसाल कायम करें।”
Shivraj Singh Chauhanने केंद्र शासित प्रदेश को समृद्ध बनाने के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता पर जोर दिया और इसे बागवानी खासकर सेब, बादाम और अखरोट उत्पादन के महत्वपूर्ण केंद्र में बदलने के सरकार के दृष्टिकोण का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “हम रोग मुक्त, उच्च गुणवत्ता वाली पौध सामग्री सुनिश्चित करने के लिए 150 करोड़ रुपये के निवेश से अत्याधुनिक स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित कर रहे हैं।
इससे हमारे किसान वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे।” उन्होंने कहा कि निजी नर्सरियों को सब्सिडी के माध्यम से सहायता दी जाएगी और केसर की खेती के लिए समर्पित एक टिशू कल्चर लैब भी स्थापित की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हमारा लक्ष्य घाटी के हर किसान तक विश्व स्तरीय तकनीक और सहायता पहुंचाना है।”
Shivraj Singh Chauhan प्रधानमंत्री ने दूरदराज के गांवों तक संपर्क बढ़ाने के लिए 4,200 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी
ग्रामीण विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में किसी भी गरीब को बेघर नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया, “प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पांच लाख लोगों का सर्वेक्षण किया गया है। सत्यापन के बाद पात्र लाभार्थियों को आवास सहायता मिलेगी।”
उन्होंने क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता को भी दोहराया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने दूरदराज के गांवों तक संपर्क बढ़ाने के लिए 4,200 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है।”

