पटना। केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chauhan पटना पहुंचे, जहां बिहार भाजपा के नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने बापू सभागार, पटना में आयोजित बुद्धू नोनिया की जन्म शताब्दी पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और उन्हें नमक आंदोलन और नोनिया आंदोलन में भाग लेने के लिए याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रीअन्न की वैश्विक पहचान बनानी होगी: Shivraj Singh Chauhan
इस अवसर पर आयोजित अति पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे अपने भाई-बहनों से संवाद करेंगे और यह सम्मान की बात है कि उन्हें सम्मेलन को संबोधित करने का अवसर मिला। यह आयोजन भाजपा की अति पिछड़ा वर्ग को साधने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें सामाजिक और राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की गई।
Shivraj Singh Chauhan केंद्र सरकार किसानों के लिए बहुत कुछ कर रही है और मखाना बोर्ड के गठन का प्रावधान किया गया
इससे पहले शिवराज सिंह चौहान बिहार के मधुबनी में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने और एनडीए के नेताओं के साथ बैठक करने वाले थे। शिवराज ने कहा था कि केंद्र सरकार किसानों के लिए बहुत कुछ कर रही है और मखाना बोर्ड के गठन का प्रावधान किया गया है ।

