नयी दिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री Shivraj Singh Chauhan ने मोटे अनाज की विश्व स्तर पर पहचान स्थापित करने की कोशिश करने का आह्वान करते हुए कहा है कि तेलंगाना का श्री अन्न अऩुसंधान संस्थान पूरी दुनिया को दिशा देगा।
एकात्म मानव दर्शन भारतीय चिंतन का निचोड़: Shivraj Singh Chauhan
Shivraj Singh Chauhan विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को तेलंगाना पहुंचे और किसानों तथा वैज्ञानिक समुदाय से संवाद किया। उन्होंने रंगारेड्डी जिले में किसानों के नवाचार को देखा और कहा कि राज्य में पाम की खेती बढ़ाने के प्रयास होने चाहिए।
उन्होंने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और निरंतर प्रयास कर रही है। देश में भी अनुसंधान किये जा रहे हैं और विदेशों के भी सफल अनुसंधान किसानों तक पहुंचाने की कोशिश की जायेगी। सरकार एकीकृत खेती के मॉडल विकसित करने पर जोर दे रही है।
Shivraj Singh Chauhan किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है
उन्होंने हैदराबाद में भारतीय श्रीअन्न अनुसंधान संस्थान में श्रीअन्न वैश्विक उत्कृष्ट अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास किया है। उन्होंने कहा कि पोषण के लिए श्रीअन्न ‘सुपर फूड’ है और धरती के लिए यह वरदान भी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 18 मार्च 2023 को भारतीय श्रीअन्न अनुसंधान संस्थान को श्री अन्न वैश्विक उत्कृष्टता केंद्र रूप में उन्नयन करने की घोषणा की थी। आज इसी कड़ी में 250 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस भवन का शिलान्यास किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय ज्ञान और कौशल विकास के रूप में कार्य करेगा।

