नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chauhan ने शनिवार को कहा कि विकसित राष्ट्र की दिशा में कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए ‘एक राष्ट्र, एक कृषि, एक टीम’ के मंत्र के साथ एक व्यापक जन आंदोलन शुरू किया गया है। उन्होंने इस कार्यक्रम को एक “महाआंदोलन” करार दिया, जिसमें वैज्ञानिकों और किसानों के बीच सीधे संवाद और साझेदारी को प्राथमिकता दी जा रही है।
हरियाणा : Shivraj Singh Chauhan का राहुल गांधी पर निशाना, देश के बाहर नहीं करनी चाहिए भारत की आलोचना
Shivraj Singh Chauhan ने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि कृषि मंत्री, कृषि विभाग के अधिकारी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के वैज्ञानिक, उन्नतशील किसान और राज्य सरकारों के कृषि विभाग, सभी एक टीम के रूप में मिलकर कार्य कर रहे हैं। यह टीम भावना ही इस आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत है।
Shivraj Singh Chauhan ने कहा कि यह महाआंदोलन खेती को बेहतर बनाने, किसानों की आय बढ़ाने और उत्पादन लागत को घटाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक और किसान साथ बैठकर चर्चा कर रहे हैं कि खेती को कैसे अधिक उन्नत और लाभकारी बनाया जाए।
कृषि को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि चौथी तिमाही में कृषि क्षेत्र की विकास दर 5.4 प्रतिशत रही है। यह हमारे मेहनती किसानों की मेहनत और सरकार की नीतिगत पहलों का परिणाम है। मैं अपने सभी किसानों को प्रणाम करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में हुए नीतिगत सुधारों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इन सुधारों का सीधा लाभ अब किसानों को मिल रहा है।
Shivraj Singh Chauhan हरियाणा के पानीपत में किसानों से सीधे संवाद करेंगे
उन्होंने कहा कि वह हरियाणा के पानीपत में किसानों से सीधे संवाद करेंगे। उन्होंने राज्य के किसानों से इस महायज्ञ में शामिल होकर उत्पादन बढ़ाने, लागत घटाने और अपनी आय बढ़ाने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है।

