अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कोई भी पात्र गरीब अब मकान के हक से वंचित नहीं होगा- Shivraj Singh

On: June 6, 2025 12:09 PM
Follow Us:
Shivraj Singh
---Advertisement---

नई दिल्ली, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री Shivraj Singh आज महाराष्ट्र में पुणे के बालेवाड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री श्री अजीत पवार, ग्रामीण विकास मंत्री श्री जय कुमार गोरे, राज्यमंत्री श्री योगेश कदम, बागवानी मंत्री श्री भरत गोगावले एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

एकात्म मानव दर्शन भारतीय चिंतन का निचोड़: Shivraj Singh Chauhan

यहां Shivraj Singh ने कहा कि कोई भी पात्र गरीब अब मकान के हक से वंचित नहीं होगा, सबको घर मिलेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मुझे पिछले वर्ष 9 जून को शपथ के बाद ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी थी। 11 जून को मैंने कार्यभार संभाला था। आज 3 जून है, अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ और 30 लाख मकान देने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हो गया है। यह भगवान की कृपा है, मोदी जी का विजन है।

Shivraj Singh ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा 65 हजार करोड़ रुपये प्रतिवर्ष गरीबों के मकान बनाने के लिए खर्च हो रहे हैं, जो बेहद उल्लेखनीय प्रयास है। 65 हजार करोड़ रुपये जब ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए खर्च होंगे तो निश्चित तौर पर बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों का भी समानांतर विकास होगा। पूरी अर्थव्यवस्था वाइब्रेंट हो जाएंगी, और महाराष्ट्र को आगे बढ़ने में सहयोग मिलेगा। शिवराज सिंह ने महाराष्ट्र सरकार से फिर से सर्वे करवाने और जो पात्र नाम 2018 की सूची से छूट गए हैं उन्हें भी शामिल करने की बात कही।

Shivraj Singh ने कहा कि केंद्र में श्री नरेन्द्र मोदी जी और राज्य में देवेंद्र जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। कोई पात्र व्यक्ति मकान के हक से वंचित ना रहे, यही हमारा ध्येय है। किसी गरीब के आंखों में आंसू ना रहें, हर गरीब को बुनियादी सुविधाएं मिले, गरीब आगे बढ़े इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है!

Shivraj Singh ने कहा कि पहले अगर कोई परिवार 10 हजार रुपये से ज्यादा कमाता था, तो उसको मकान नहीं मिलता था। पात्रता की श्रेणी से बाहर हो जाता था। अब गरीबों को चिंता करने की जरुरत नहीं है, अब 15 हजार रुपये आमदनी भी होगी तो भी मकान दिया जाएगा।

पात्रता की श्रेणी में शामिल किया जाएगा। पिछली बार एक नियम और बना था, कि जिसके पास टू-व्हीलर है, मोटर साइकिल, स्कूटर, उसको मकान नहीं देंगे। लेकिन अब यह फैसला कर लिया है कि टू-व्हीलर भी किसी के पास होगा तो उसे भी मकान दिया जाएगा। किसानों के हितों को भी दृष्टिगत रखते हुए यह भी तय हुआ है कि ढाई एकड़ तक सिंचित जमीन वाले और 5 एकड़ तक असिंचित जमीन वाले किसान को भी मकान मिलेंगे ताकि उसका भी घर बन जाए।

केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh  ने महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहना योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह सचमुच में अद्भुत योजना है। मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना और महाराष्ट्र में लाडकी योजना गरीब महिलाओं के हित में उठाए गए बड़े कदम हैं। यह पैसे बांटने की योजनाएं नहीं हैं, यह तो गरीब बहनों के आत्मसम्मान की रक्षा की योजनाएं हैं।

Shivraj Singh लाडकी बहना योजना सचमुच में अद्भुत योजना है

यह योजनाएं आधी आबादी को सम्मान से जीने का हक प्रदान करती है। लाडकी बहना योजना के लिए महाराष्ट्र सरकार को बधाई देते हुए श्री शिवराज सिंह ने कहा कि इस योजना से आधी आबादी को पूरा न्याय मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!