मोतिहारी: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री Shivraj सिंह चौहान ने किसानों को अन्नदाता बताया और कहा कि अन्नदाता सुखी होंगे तो देश भी सुखी रहेगा।
एकात्म मानव दर्शन भारतीय चिंतन का निचोड़: Shivraj Singh Chauhan
Shivraj ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत सोमवार को पिपराकोठी केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्वी चंपारण की भूमि अत्यंत पवित्र भूमि है। इसी भूमि से महात्मा गांधी ने अंग्रेज निलाहों के विरुद्ध सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की थी और देश आजाद हुआ।
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के साथ मिल कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के विकास के लिए हम कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
Shivraj 140 करोड़ जनता को भरपेट भोजन मिले इसके लिए सरकार कार्य कर रही
श्री चौहान ने कहा, “ 140 करोड़ जनता को भरपेट भोजन मिले इसके लिए सरकार कार्य कर रही है। किसान खेतों में काम करें और वैज्ञानिक प्रयोगशाला से लेकर किसानों के दरवाजे तक पहुंच कर लाभान्वित करने का कार्य करें। किसान और वैज्ञानिक दोनों मिलकर कार्य करेंगे तो उत्पादन बढ़ेगा।” उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। जबतक विकसित खेती नहीं होगी तबतक भारत विकसित नहीं बनेगा। अन्नदाता सुखी होंगे तो देश भी सुखी रहेगा।”

