Sheikh Hasina : ढाका में एक साल बाद फिर हिंसा भड़क उठी है, जहां कई जगहों पर बम धमाकों के बाद लोग दहशत में हैं। हिंसक प्रदर्शनों के बढ़ने पर पुलिस ने देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है। यह अशांति पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण के फैसले से पहले हो रही है। पूरे बांग्लादेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
पूर्व PM Sheikh Hasina , रेहाना और बच्चों को तत्काल अरेस्ट करो, बांग्लदेशी कोर्ट ने जारी कर दिया वारंट
समाचार एजेंसी रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने रविवार को ढाका में कई जगहों पर बम धमाके की पुष्टि की है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर लगे आरोपों पर आज अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) का फैसला आना है। इससे पहले देश में हिंसा देखने को मिल रही है।

