अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भारत का टारगेट आतंकवादियों को खत्‍म करना है : Shaina NC

On: May 12, 2025 9:28 AM
Follow Us:
Shaina NC
---Advertisement---

मुंबई। Shaina NC :  भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम सीजफायर का ऐलान हो गया। हालांकि इस घोषणा के कुछ घंटे बाद पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन भी किया। भारत के सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार हमले किए गए। भारत की ओर से करारा जवाब मिलने के बाद पाकिस्तान ने हमले बंद कर दिए।

Pakistan PM Shahbaz Sharif ने फिर दी गीदड़भभकी, भारत पर ही लगाया युद्ध थोपने का आरोप

शिवसेना नेता Shaina NC ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान का टारगेट सिर्फ सिविलियन ही रहे हैं, जबकि भारत का टारगेट आतंकवादियों को खत्म करना है।

Shaina NC ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू करने में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह समझना होगा कि पाकिस्तान आतंकवाद को शरण देता है। पाकिस्तान को इस पर मुंहतोड़ जवाब जरूर मिलेगा।

आतंकवादियों के साथ उसका समझौता है। भारत बहुत ही गंभीरता और रणनीति के तहत आतंक के खत्म करने की सोचता है, आम नागरिकों पर हमला नहीं करता है। उन्होंने कहा कि भारत की प्रतिक्रिया बहुत ही स्पष्ट है, जब सीजफायर है तो कोई हमला नहीं। पाकिस्तान को पता है कि तुर्की और अजरबैजान को छोड़कर पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है।

अब समय आ गया है कि सभी देश राष्ट्रहित में एक साथ खड़े रहें।उन्होंने कहा कि भारत की आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस है। ऐसे में भारत आतंक पर प्रहार करता रहेगा। हम दुनिया की एक आर्थिक ताकत बन रहे हैं। भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पूरी दुनिया सराहना कर रही है।

पाकिस्तान जिस तरीके से दुनिया के सामने गिड़गिड़ाया है, उसका पूरा श्रेय देश की सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व को जाता है।

Shaina NC पाकिस्तान का टारगेट सिर्फ सिविलियन ही रहे हैं, जबकि भारत का टारगेट आतंकवादियों को खत्म करना 

वहीं, शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के हालिया पोस्ट को लेकर सियासी जगत में फिर से विवाद गहराता नजर आ रहा है। संजय राउत के प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग पर शाइना एनसी ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि संजय राउत “मानसिक संतुलन खो चुके हैं” और बार-बार गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। वह कौन होते हैं प्रधानमंत्री से इस्तीफा मांगने वाले?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!