अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Shah ने गुजरात और महाराष्ट्र दिवस मिलन समारोह में हिस्सा लिया

On: May 2, 2025 12:18 PM
Follow Us:
Shah
---Advertisement---

नयी दिल्ली : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित Shah ने गुजरात दिवस और महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर गुरूवार को यहां आयोजित मिलन समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सिंधु जल संधि पर Amit Shah के आवास पर उच्चस्तरीय बैठक

केन्द्रीय गृह मंत्री Shah ने कहा कि सरकार ने यमुनोत्री से लेकर प्रयागराज तक यमुना नदी के जल को शुद्ध और पवित्र करने और दिल्ली में साबरमती की तर्ज पर एक रिवरफ्रंट बनाने के लिए कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यमुना का शुद्धिकरण न सिर्फ दिल्लीवासियों और पड़ोसी राज्यों के लिए बल्कि श्रीकृष्ण और यमुना जी के प्रति श्रद्धा रखने वाले सभी भारतीयों के लिए बहुत महत्व रखता है।

Shah ने कहा कि गुजरात और महाराष्ट्र ने बिना कटुता के एक राज्य में से बने दो राज्यों के बीच स्वस्थ स्पर्धा और एक दूसरे का सम्मान करते हुए अपने साथ -साथ देश का विकास कैसे कर सकते हैं, इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि हर राज्य की सीमा, भाषा और संस्कृति को झगड़े का कारण बनाकर देश को तोड़ने वाले अपनी मंशा में सफल हो रहे थे लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन सभी विचारों को नाकाम करते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत का जो संकल्प लिया है उसके परिणामस्वरूप आज हर भाषा और संस्कृति एक दूसरे से ताकत लेती है।

Shah मराठी और गुजराती के बीच कोई स्पर्धा नहीं है और दोनों अपनी अपनी जगह महान भाषाएं हैं

श्री शाह ने कहा कि मराठी और गुजराती के बीच कोई स्पर्धा नहीं है और दोनों अपनी अपनी जगह महान भाषाएं हैं। उन्होंने कहा कि अगर व्यक्ति मन से ठान ले कि बिखराव लाने वाली हर चीज़ को समाप्त करना है तो उसका आदर्श उदाहरण प्रधानमंत्री ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना देकर किया है।

उन्होंने कहा कि 1 मई, 1960 को मुंबई राज्य से दो राज्यों का जन्म हुआ, एक बना गौरवशाली गुजरात और दूसरा बना महान महाराष्ट्र। दोनों राज्यों का अनेक वर्षों से देश की हर समस्या को सुलझाने और विकास को आगे बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply