अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भाजपा विधायक हमेशा आगे बढ़कर खेंले-Shah

On: April 7, 2025 7:33 PM
Follow Us:
Shah
---Advertisement---

जम्मू: केन्द्रीय गृह मंत्री Shah ने रविवार को यहां जम्मू-कश्मीर के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उनसे कार्यकर्ताओं को और मजबूत करने तथा हमेशा आगे बढ़कर खेलने को कहा। श्री शाह जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

Amit Shah रायपुर पहुंचे

जम्मू पहुंचने के तुरंत बाद Shah राजभवन के लिए रवाना हो गए। श्री शाह का हवाई अड्डे पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा तथा प्रधानमंत्री कार्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री रात 8:25 बजे त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे तथा करीब दो घंटे तक गहन बैठक की।

बैठक के बाद जम्मू-कश्मीर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष तथा वरिष्ठ नेता रविंदर रैना ने संवाददाताओं को बताया कि मंत्री ने पार्टी के सभी विधायकों से विस्तृत समीक्षा की है। Shah ने कहा, ”श्री अमित शाह ने नेताओं से जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को और मजबूत करने को कहा है।” उन्होंने मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर भी चर्चा की और आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा, ”सभी विधायकों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों की चिंताओं को उठाया। वक्फ विधेयक पर ज्यादा चर्चा नहीं हुई लेकिन राज्य के दर्जे पर चर्चा हुई और यह स्पष्ट कर दिया गया है कि संसद में सदन के पटल पर पहले ही वादा किया जा चुका है कि इसे बहाल किया जाएगा लेकिन उचित समय पर।”

श्री मनकोटिया ने कहा, ”कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से कल से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के संबंध में ”फ्रंट फुट” पर खेलने के लिए कहा गया है।”  Shah ने कहा कि श्री शाह ने बजट सत्र और राजनीतिक मोर्चे पर हो रहे अन्य घटनाक्रमों के बारे में भी फीडबैक लिया। विधानसभा का सत्र 12 दिन के अवकाश के बाद सात अप्रैल को फिर से शुरू होगा और नौ अप्रैल को अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने की संभावना है।

Shah एकीकृत मुख्यालय की घाटी में दो महत्वपूर्ण सुरक्षा समीक्षा बैठकों की 

Shah सोमवार को कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा करेंगे और दोपहर में राजभवन में राजबाग (कठुआ) आतंकवादी हमले में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिवारों से राजभवन में मुलाकात करेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह कठुआ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे और चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इसके बाद वह उसी दिन दोपहर में श्रीनगर के लिए रवाना होंगे।

गृह मंत्री एकीकृत मुख्यालय की घाटी में दो महत्वपूर्ण सुरक्षा समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करेंगे और तीन जुलाई से शुरू होकर नौ अगस्त को समाप्त होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा की वार्षिक तीर्थयात्रा बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!