अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सरकार आतंक के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए, पीओके को भी पूरी तरह से भारत में शामिल करे : Saurabh Bhardwaj

On: May 1, 2025 12:25 PM
Follow Us:
Saurabh Bhardwaj
---Advertisement---

नई दिल्ली। Saurabh Bhardwaj : हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश का माहौल है। आम जनता से लेकर राजनेता तक, हर कोई पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहा है। पूरा देश एक सुर में भारत सरकार से आग्रह कर रहा है कि अब समय आ गया है जब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को भारत में वापस लाया जाए।

Saurabh murder case में बड़ा अपडेट: जेल में बंद मुस्कान निकली प्रेग्नेंट, रिपोर्ट आई पॉजिटिव

आम आदमी पार्टी की तरफ से भी मांग उठी है कि पहलगाम हमले के बाद पूरे देश में यह भावना प्रबल हो रही है कि पाकिस्तान को उसके आतंकवादी मंसूबों के लिए करारा जवाब दिया जाए।

आम नागरिकों से लेकर सोशल मीडिया तक एक ही मांग उठ रही है – “पीओके को वापस लो”। आम आदमी पार्टी के नेता Saurabh Bhardwaj का कहना है कि पाकिस्तान लगातार पीओके का इस्तेमाल आतंकवादी संगठनों को पनाह देने और भारत में हमलों के लिए कर रहा है। इससे पहले भी भारत ने पाकिस्तान को कई बार जवाब दिया है, लेकिन वह सुधरने का नाम नहीं ले रहा। अब देश चाहता है कि सरकार निर्णायक कदम उठाए और पीओके को पूरी तरह से वापस भारत में शामिल करे।

Saurabh Bhardwaj ने कहा है कि कश्मीर का बंटवारा होने के चलते पाकिस्तान और चीन के कब्जे में काफी बड़ा क्षेत्रफल है। जम्मू-कश्मीर का कुल क्षेत्रफल 2,22,236 वर्ग किलोमीटर है, जिसमें भारत के पास 1,06,566 वर्ग किलोमीटर है। पाकिस्तान के पास 72,935 वर्ग किलोमीटर है, जबकि चीन के पास 42,735 वर्ग किलोमीटर पर कब्जा है। जनता की यह भी अपेक्षा है कि प्रधानमंत्री 2025 में उस स्थान पर तिरंगा फहराएं जो आज पीओके में आता है।

Saurabh Bhardwaj आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया 

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया है। आप नेताओं ने कहा है कि जैसे ही पार्टी के नेताओं को नई जिम्मेदारी दी जाती हैं, उन पर एफआईआर दर्ज कर दी जाती है। आप प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, “जब दुर्गेश पाठक को गुजरात का सह प्रभारी बनाया गया, तभी उनके यहां सीबीआई का छापा पड़ा।

अब मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह पूरी तरह से बदले की कार्रवाई है।” आप नेता अनुराग ढांडा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकार केवल ड्रामेबाजी करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!