Sapna Choudhary : हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी का डांस में दबदबा काफी समय से बना हुआ है। देश में बच्चे से लेकर बूढ़े तक लगभग हर कोई सपना चौधरी को जानता है। देसी गांव के मंच से लेकर इंटरनेशनल कान्स फेस्टिवल तक पहुंचने वाली सपना की किस्मत एक गाने ने बदल दी थी। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 24 साल थी और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सिंगिंग से करियर की शुरुआत करने वाली सपना चौधरी ने डांसिंग इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
Sapna Choudhary : संघर्षों से भरी रही शुरुआत
बेशक सपना ने सिर्फ एक स्टेज परफॉर्मर के तौर पर शुरुआत की थी, लेकिन अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया। बचपन में सपना ने कभी नहीं सोचा था कि वे डांसर बनेंगी। 25 सितंबर 1990 को जन्मी सपना का सपना दरअसल इंस्पेक्टर बनने का था। लेकिन पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारियां आ गईं और घर चलाने के लिए उन्हें स्टेज परफॉर्मेंस देनी पड़ी।
Desi bhabhi dance video:Jale 2|| dance video|| sapna chaudhary song
Sapna Choudhary : पहले परफॉर्मेंस के नहीं मिले पैसे
सपना चौधरी को अपने पहले परफॉर्मेंस के लिए कोई पैसे नहीं मिले थे। इसके बाद जब उन्होंने दूसरा शो किया, तो उन्हें 3100 रुपये की राशि दी गई। सपना ने धीरे-धीरे मनोरंजन की दुनिया को अपनाया और डांस करना शुरू किया। शुरुआत में लोगों को उनका डांस बेहद पसंद आया, लेकिन सपना ने सिंगिंग से शुरुआत की थी। उनके टैलेंट ने जल्द ही उन्हें अलग पहचान दिला दी।
Sapna Choudhary : रागिनी शो से बना डांसर बनने का रास्ता
सपना चौधरी पहले रागिनी कार्यक्रमों में सिंगर के रूप में भाग लेती थीं। एक बार एक शो में आइटम सॉन्ग करने वाली डांसर नहीं आई, तो सपना ने खुद डांस किया। ‘ढाई लीटर दूध’ गाने पर उनके शानदार डांस के बाद दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया। इसके बाद हर प्रोग्राम में उनकी डिमांड बढ़ गई और सपना एक फुल टाइम डांसर बन गईं। फिर आया वो गाना जिसने उन्हें स्टार बना दिया—’तेरी आंख्या का यो काजल’। इस गाने पर सपना ने 24 साल की उम्र में ऐसा परफॉर्म किया कि वे पूरे देश में छा गईं।

